जनजातीय गौरव दिवस : झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, बिरसा मुंडा के जन्मस्थान जाकर दी श्रद्धांजलि - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

जनजातीय गौरव दिवस : झारखंड पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, बिरसा मुंडा के जन्मस्थान जाकर दी श्रद्धांजलि

आदिवासी नायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थान पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।

आदिवासी नायक और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर आज देश में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जा रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज झारखंड की राजधानी पहुंचीं और सीधे बिरसा मुंडा के जन्मस्थान गईं और जनजातीय नेता की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
रांची के बिरसा मुंडा हवाईअड्डे पर सुबह करीब नौ बजे उतरने पर झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। यहां से वह भारतीय वायु सेना के हेलीकॉप्टर से बिरसा मुंडा के गांव उलिहातु गईं। वहां केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थे।


राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राज्य में पहुंचीं झारखंड की पूर्व राज्यपाल रहीं मुर्मू का राज्य की राजधानी रांची से लगभग 70 किलोमीटर दूर उलिहातु में ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। उलिहातु में उन्होंने मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

हालांकि सुरक्षा कारणों से आम लोगों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर जाने की अनुमति नहीं थी, लेकिन पारंपरिक परिधानों में सजे बिरसा मुंडा के प्रशंसक राष्ट्रपति की एक झलक पाने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में खड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।