रांची : बेक़ाबू स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, चालक की हालत गंभीर, जानें मामला - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

रांची : बेक़ाबू स्कॉर्पियो ने 6 लोगों को रौंदा, चालक की हालत गंभीर, जानें मामला

पलामू जिले के नौडीहा बाज़ार में बीते गुरूवार को रात क़रीब 8 बजे तेजरफ्तार से आरही एक बेक़ाबू स्कॉर्पियो ने 6 मासूम किशोरों को रौंद दिया। जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य 2 गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

रांची से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, पलामू जिले के नौडीहा बाज़ार में बीते गुरूवार को रात 8 बजे तेजरफ्तार से आरही एक बेक़ाबू स्कॉर्पियो ने 6 मासूम किशोरों को रौंद दिया। जिनमें से 4 की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य 2 गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्कॉर्पियो पलट गई तथा चालक जख्मी हो गया, लोगों ने जख़्मी चालक को गाड़ी से निकाल कर खूब पीटा। चालक की हालत भी गंभीर बताई जा रहे है।      
गांव के भोज में शामिल होने जा रहे थे बच्चे 
घायलों को इलाज के लिए एमआरएमसीएच मेदनीनगर में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि छह किशोर गांव में एक भोज में शामिल होने जा रहे थे। इसके पहले वे सड़क के किनारे बात कर रहे थे, तभी बेकाबू स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद स्कॉर्पियो वहीं पलट गई। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अचेत पड़े युवकों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा, जबकि स्कार्पियो चालक को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की। उसे मरा समझकर लोगों ने वापस स्कॉर्पियो में डाल दिया। 
पुलिस ने चालक को वाहन से निकाला 
सूचना के बाद मौके पर पहुंची नौडीहा बाजार पुलिस ने चालक को वाहन से निकाला तो वह जिंदा था। उसे इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतकों में बिशुनपुर ग्राम निवासी मदन सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 19 वर्षीय आशीष कुमार, सिकंदर सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 13 वर्षीय विवेक कुमार, नाथू सिंह चंद्रवंशी का पुत्र 16 वर्षीय नीतीश कुमार, रमजान अंसारी का पुत्र 13 वर्षीय फिरोज अंसारी शामिल हैं। जख्मी ड्राइवर सलीम खान बिहार के गया डुमरिया का रहने वाला है। घायलों में सतेन्द्र सिंह का 15 वर्षीय पुत्र डबल उर्फ गौरव कुमार एवं एक अन्य शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − nine =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।