11 नवंबर को 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल होंगे शरद पवार और आदित्य ठाकरे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

11 नवंबर को ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल होंगे शरद पवार और आदित्य ठाकरे

एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ी यात्रा’ में शामिल होंगे, जबकि एनसीपी नेता जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और जितेंद्र अवध कल (गुरुवार को) इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 63वें दिन नांदेड़ के शंकरनगर से शुरू हुई। यात्रा 7 नवंबर को महाराष्ट्र में पहुंची। राहुल गांधी के नेतृत्व में जारी यात्रा 14 दिन तक महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेगी। 11 नवम्बर को इस यात्रा में एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के आदित्य ठाकरे शामिल होंगे।
महाराष्ट्र कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने बुधवार को इसकी जानकारी दी कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार और शिवसेना के आदित्य ठाकरे 11 नवंबर को कांग्रेस पार्टी की ‘भारत जोड़ी यात्रा’ में शामिल होंगे, जबकि एनसीपी नेता जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और जितेंद्र अवध कल (गुरुवार को) इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी कल ‘भारत जोड़ी यात्रा’ में शामिल होंगे।
14 दिन तक महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में जाएंगे राहुल
7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा ने कर्नाटक और तेलंगाना के बाद महाराष्ट्र में एंट्री कर ली है। महाराष्ट्र में प्रवेश करते ही राहुल गांधी ने आराध्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा बसवेश्वर, महात्मा ज्योतिबा फुले, महापुरुष डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर, अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया।
1667977486 rahul mh
राहुल गांधी हाथों में मशाल लेकर सोमवार की रात महाराष्ट्र में दाखिल हुए। लंगाना से महाराष्ट्र पहुंचते ही तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने नाना पटोले को तिरंगा झंडा सौंपा। इस दौरान राहुल गांधी का मराठा अंदाज में ज़ोरदार अभिवादन किया गया।  राहुल गांधी 14 दिन तक महाराष्ट्र के अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven − six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।