Weather Today : दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Weather Today : दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हो सकती है बारिश, मौसम विभाग ने दी जानकारी

देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से आफत आई है। हालांकि बारिश होने की वजह से गर्मी से राहत मिली है, लेकिन कई जगहों का हाल भी बुरा हो गया है।राजधानी दिल्ली में भी हाल कुछ ऐसा ही है।

देश के कई राज्यों में बारिश की वजह से आफत आई है। हालांकि बारिश होने से गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन कई जगहों का हाल भी बुरा हो गया है।राजधानी दिल्ली में भी हाल कुछ ऐसा ही है। दिल्ली और इससे सटे इलाकों में बारिश का सिलसिला पिछले चार दिनों से चल रहा है। चार दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से तापमान में काफी गिरावट हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली, हरियाणा , उत्तराखंड, पंजाब उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज बारिश की आंशका जताई गई है।
आपको बता दें कि दिल्ली में आज  पूरे दिन बदल छाए रहने के साथ- साथ कई जगहों पर बारिश भी हो सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने उन इलाकों के बारे में जानकारी दी है, जहां बारिश के चलते जलजमाव या गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित होहोता है।  
Weather Today: दिल्ली-गुजरात समेत इन राज्यों में बारिश की संभावना, इस राज्य  में बढ़ेगी उमस, जानिए आज का मौसम - weather update Today july 03 monsoon  2022 active entire nation ...
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि उत्तरपूर्वी राजस्थान और उत्तर प्रदेश के आसपास के हिस्सों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर राजस्थान, उत्तर प्रदेश से होते हुए मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा से बंगाल की उत्तर पश्चिमी खाड़ी तक जा रही है।जिस कारण उत्तरी हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर भारत में बारिश की रफ्तार बढ़ेगी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।