भगवंत मान संसद सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा देंगे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

भगवंत मान संसद सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा देंगे

पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान सोमवर को संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं।

पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान सोमवर को संसद की सदस्यता से इस्तीफा देंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। मान संगरूर लोकसभा क्षेत्र से दो बार के सांसद हैं। आम आदमी पार्टी के 48 वर्षीय नेता मान 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आप ने पंजाब विधानसभा चुनाव में 117 में से 92 सीट पर जीत हासिल की है।
कुंद होगी लोकसभा में आप की आवाज
मान धुरी विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी दलवीर सिंह गोल्डी को 58,206 मतों से हराया। ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मान ने अमृतसर में रविवार को मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए रोड शो किया। आपको बता दे कि भंगवत मान आम आदमी पार्टी के इकलौते लोकसभा सांसद हैं। लेकिन उनके इस्तीफा देने के बाद लोकसभा में आम आदमी पार्टी की आवाज कुंद हो जाएगी।   
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 20 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।