पंजाब: चुनावी रैली में कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- सरकार बनने पर हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

पंजाब: चुनावी रैली में कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे PM मोदी, बोले- सरकार बनने पर हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि पंजाब में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन की बनेगी और राज्य में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उत्तराखंड और गोवा के बाद अब पंजाब पर अपना फोकस कर रही है। पंजाब में अपनी सरकार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब चुनाव का मोर्चा संभाल लिया है। पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि पंजाब में अगली सरकार भारतीय जनता पार्टी नीत गठबंधन की बनेगी और राज्य में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा। उन्होंने पंजाब की कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि वह यहां देवी तालाब मंदिर में पूजा करना चाहते थे लेकिन पुलिस व प्रशासन इसके लिए व्यवस्था नहीं कर सका। 
पीएम बोले- मैं लोगों, खासकर युवाओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, पंजाब में राजग गठबंधन सरकार बनाएगा। पंजाब में विकास का एक नया अध्याय शुरू होगा। मैं लोगों, खासकर युवाओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। मोदी 20 फरवरी को पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार राज्य में लोगों को प्रत्यक्ष संबोधित कर रहे थे। इससे पहले पांच जनवरी को फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा यातायात अवरूद्ध किए जाने के कारण उनका काफिला एक फ्लाईओवर पर फंस गया था और प्रधानमंत्री को वापस लौटना पड़ा था। उस दिन उनका एक रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम था। 
इसके साथ ही आपको बता दे कि मोदी ने आठ फरवरी को डिजिटल तरीके से एक रैली को संबोधित किया था। मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए दावा किया कि उसकी नीतियों ने पंजाब में उद्योगों को नष्ट कर दिया और रोजगार को प्रभावित किया है। उन्होंने पार्टी पर कटाक्ष करते हुए सभा में मौजूद लोगों से सवाल किया कि जो लोग आपस में लड़ रहे हैं, क्या वे स्थिर सरकार दे सकते हैं। 
अमरिंदर सिंह भी मौजूद  
भाजपा 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा के लिए अमरिंदर सिंह नीत पंजाब लोक कांग्रेस और सुखदेव सिंह ढींडसा की शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। जालंधर की रैली में ढींडसा और सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।