पंजाब में AAP ने राज्यसभा की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए इन 2 नामों पर लगाई मुहर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

पंजाब में AAP ने राज्यसभा की सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए इन 2 नामों पर लगाई मुहर

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में राज्यसभा के दो सीटों के लिए हाेने वाले चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों के नाम तय कर लिए हैं..

आम आदमी पार्टी ने पंजाब में राज्यसभा के दो सीटों के लिए हाेने वाले चुनाव के लिए अपने प्रत्‍याशियों के नाम तय कर लिए हैं। पार्टी ने पदमश्री संत बलबीर सिंंह सीचेवाल और पदम श्री विक्रमजीत सिंह साहनी के नाम पर मुहर लगाई है। यह घोषणा पंजाब सीएम भगवंत मान की ओर से की गई है।
57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना 
दरअसल, राज्यसभा की 57 सीटों के लिए 10 जून को मतदान होना है। जबकि 31 मई नामांकन की आखिरी तारीख है। विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं की दलीय स्थिति को देखते हुए भाजपा मध्य प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में सीटें जीतने की स्थिति में है। जिन प्रमुख नेताओं का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें राज्यसभा में नेता सदन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी व केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं। 
राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे 
इस बीच विपक्षी दलों की ओर से राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नाम फाइनल किए जा रहे हैं। शनिवार को पंजाब के सीएम भगवंत मान ने जानकारी दी कि पर्यावरणविद् संत बलबीर सिंह सीचेवाल और उद्यमी-परोपकारी बिक्रमजीत सिंह साहनी को पंजाब से राज्यसभा के लिए नामित किया गया है। दोनों पद्मश्री पुरस्कार विजेता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।