पंजाब में खालिस्तान का विवाद एक बार फिर अपने चरम पर है। बता दें ये मामला अब केवल भारत तक ही सीमित नहीं रहा है क्योंकि ये मामला ब्रिटैन तक आ गया है। अब खबर सामने ये आ रही है कि ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह सिख धर्म को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करते सुने गए। इतना ही नहीं अमृतपाल ने कहा कि वह पंजाब को खालिस्तान बनाकर क्रांति लाना चाहता है।

अमृतपाल मामले में एक और बड़ा खुलासा
सूत्रों के अनुसार अमृतपाल का कड़वा सच यह है कि वह अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता है और उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर धमकाता है और ऐसा उसने एक-दो लड़कियों के साथ ही नहीं किया बल्कि अब तक कई लड़कियों को अपना शिकार बना चुका है। यानी न तो अमृतपाल कि खालिस्तानी की कोई विचारधारा है और न ही ये संत है। बल्कि वह वीडियो बनाकर महिलाओं को ब्लैकमेल करने वाला शख्स है।
सूत्रों के अनुसार अमृतपाल सिंह के कई ऑडियो क्लिप हैं, जिसमें उन्हें एक व्यक्ति से यह कहते हुए सुना जा सकता है कि उनके पास एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वह वायरल कर सकते हैं और अन्य ऑडियो क्लिप में उन्हें लड़कियों का नाम लेते हुए सुना जा सकता है। बता रहे हैं कि कैसे लड़कियां उनसे शादी करना चाहती हैं लेकिन वह उनके साथ सिर्फ कैजुअल रिलेशनशिप में हैं और इनमें से एक ऑडियो क्लिप में वह बताते हैं कि उनका एक कैनेडियन लड़की के साथ रिश्ता है और यह लड़की उनसे शादी करना चाहती है। है। इसके अलावा अमृतपाल सिंह इन लड़कियों से चैट्स में क्या बात करता था। देखा जाए तो अमृतपाल के बहुत से स्क्रीनशॉट वायरल भी हो रहे है।