Punjab News: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Punjab News: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत हुई खराब, अस्पताल में हुए भर्ती

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Punjab Latest News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल(शिअद) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल को मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बताया जा रहा कि इस साल की शुरूआत होते ही वह बिमार होते चले गए थे।  हालांकि, इस बात की जानकारी पार्टी प्रवक्ता ने  दी।  
तबीयत बिगड़ने की वजह से अस्पताल में हुए भर्ती
 मिली जानकारी के मुताबिक  पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बादल को उल्टी होने के बाद शनिवार रात को अस्पताल ले जाया गया था। उनकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। पेट संबंधी समस्याओं की शिकायत के बाद 94 वर्षीय बादल को छह जून को यहां स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पीजीआईएमईआर) में भर्ती कराया गया था। अगले दिन उन्हें छुट्टी दे दी गई थी।
1655032578 jffff
प्रकाश सिंह बादल कोविड संक्रमित भी हो गए थे
 जानकारी के मुताबिक  इस साल की शुरुआत में, बादल कोविड-19 से संक्रमित हो गये थे। फरवरी में, उन्हें कोविड के बाद की स्वास्थ्य जांच के लिए मोहाली के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया था। उनकी हृदय और फेफड़ों से संबंधित जांच हुई थी।इससे पहले, बादल को 24 जनवरी को लुधियाना के एक अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी, जहां उन्हें कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद भर्ती कराया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 11 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।