How to make money: आज हर एक इंसान जीतोड़ मेहनत कर रहा हैं जिसके पीछे का सिर्फ एक ही कारण हैं वो हैं उसका खूब पैसे कमाना। इसके लिए लोग दिन-रात एक करके खूब मेहनत करते हैं। कई-कई घंटे काम करते हैं तब जाकर अपने सपनो को उड़ान दे पाते हैं। लेकिन एक लड़का सिर्फ 22 साल की उम्र में करोड़पति बन गया। पहले वह भी नौकरी करता था लेकिन अचानक उसकी जिंदगी ऐसी बदली कि वह यंगेस्ट मिलेनियर्स की लिस्ट में आ गया। उसका दावा है कि जो लोग 9 से 5 की नौकरी करते हैं, वो नासमझी से अपनी जिंदगियां बर्बाद कर रहे हैं। उसने कुछ ट्रिक बताई है, जिसकी मदद से लोग खूब पैसे कमा सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले इस खुशकिस्मत लड़के का नाम कैम मोआर (Cam Moar)है। उसने अपनी नौकरी छोड़ दी और ई-कॉमर्स बिजनेस की शुरुआत की और 22 साल की उम्र में ही कामयाबी उसके कदम चूमने लगी। पैसा कमाने के लिए उसे नौकरी की जरूरत नहीं बल्कि पैसा खुद उसके पास चलकर आ रहा है। अब दूसरों को भी जॉब न करने की सलाह दे रहा है। उसकी जिंदगी मजे में कट रही है और वह अपने सपनो को रौशनी दे पा रहा हैं। वह छुट्टियों का आनंद लेता है। उसका दावा है कि कोई भी यह तरीका अपनाकर करोड़पति बन सकता है.खुशी-खुशी जीवन बिता सकता है ठीक उसी की ही तरह।
अपना काम करो, खूब पैसे कमाओ
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, कैम ने कहा-हमें शुरुआत से यही सिखाया जाता है कि स्कूल जाओ, डिग्री हासिल करो। व्यापार करो या नौकरी करो। लोन लेकर घर खरीदो और पूरा जीवन इसका कर्ज भरने में बिताओ। मैं लोगों की आंखें खोलना चाहता हूं। उन्हें बताना चाहता हूं कि कुछ भी संभव है। कुछ भी किया जा सकता है। अपना काम करो और अपनी दुनिया बदल डालो। मोआर के मुताबिक, वह कारपेंटर की ट्रेनिंग ले रहे थे लेकिन मन नहीं लग रहा था तो बीच में ही छोड़ दिया। उसने कहा, मैं चंद पैसों के लिए 12 घंटे खर्च नहीं करना चाहता। हफ्ते में पांच दिन कमरतोड़ मेहनत से मैं तंग आ गया था। इसलिए यह नौकरी अन्य नौकरियों की तरह जल्द ही बेकार लगने लगी।
आज घर बंगला सब कुछ हैं उसके पास

बाद में मोआर ने 2020 में ई-कॉमर्स इंडस्ट्री में कदम रखा और देखते ही देखते सफलता उनके कदम चूमने लगी। आज वह हर महीने 2 करोड़ रुपये से अधिक कमाते हैं। वह मानते हैं कि ऐसा करने में रिस्क था लेकिन जब पैसे आने लगे तो देखकर उनके होश उड़ गए। अपने लिए काम करके आप इतना कमा सकते हैं कि अंदाजा नहीं लगाया जा सकता. एक बार उन्होंने शुरुआत की तो पीछे मुड़ कर नहीं देखा. आज उसने 6.46 करोड़ रुपये का घर खरीद लिया है। BMW M5 कार खरीद ली है। 2020 में अपना ब्रांड लॉन्च होने के बाद से मोआर ने 2500 से अधिक लोगों को कोचिंग दी है।