अक्सर सब लोग प्रयास करते हैं कि घर में सुख-समृद्धि की कमी न हो और घर में माहौल अच्छा बना रहे। आप अपने घर में इन में से कोई भी एक चीज रख सकते हैं । वास्तु शास्त्र के अनुसार हर चीज में एक ऊर्जा होती है, जिसका मनुष्य के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अगर किसी वस्तु को उसकी सही दिशा में रखा जाए तो इससे सकारात्मक परिणाम मिलते हैं।
मोर पंख का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है। कहते हैं कि मोर का पंख जिस घर में रखा होता है। वहां धन की देवी लक्ष्मी का हमेशा निवास करतीं हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने घर को खुशियों से भरना चाहते हैं तो इस अपने घर जरूर ले आएं।

धातु का कछुआ-किसी खास धातु का बना हुआ कछुआ वास्तु के नजरिए से शुभ होता है। वास्तु के मुताबिक चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना कछुआ शुभ रहेगा। धातु का कछुआ उत्तर दिशा में रखने से निगेटिव एनर्जी खत्म होती है। साथ ही घर-परिवार में सुख और समृद्धि आती है।
वास्तु में चांदी के हाथी को शुभ माना गया है। इसका सकारात्मक प्रभाव होता है। इसके अलावा ज्योतिष मुताबिक राहु-केतु का बुरा प्रभाव यदि घर में है तो वह भी खत्म होता है। साथ ही साथ व्यापार और नौकरी में भी तरक्की होती है।इसे घर में रखने से सुख-शांति बनी रहती है।

लघु नारियल को श्रीफल भी कहते हैं। ये नारियल आम नारियल से आकार में थोड़ा छोटा होता है। ऐसा माना जाता कि इसे घर में रखने से धनलाभ होता है। इसे घर में रखने से कभी भी धन और अनाज की कमी नहीं होती है।
आर्थिक संकट से छुटकारा पाने के लिए घर की उत्तर दिशा में मिट्टी का एक घड़ा पानी से भरकर रख दें। इससे पैसों की तंगी नहीं होती। साथ ही इस बात का ध्यान रखें की यह घड़ा कभी खाली ना हो पाए।