आपने कई बार देखा होगा कि शारीरिक तौर पर कमजोर व्यक्ति व्हीलचेयर का उपयोग करके कहीं आना-जाना करता होगा, लेकिन कभी आपने यह खबर सुना है कि कोई शारीरिक तौर पर फिट व्यक्ति व्हीलचेयर का यूज करता हो? शायद सुनने में आपको यह थोड़ा अजीब लगे लेकिन यह हकीकत है एक लड़की सिर्फ इसलिए व्हीलचेयर पर अपनी जिंदगी बिताने को मजबूर हो चुकी है क्योंकि वह पूरे दिन के 14 घंटे मोबाइल का यूज करती थी।

फोन का यूज करना कुछ समय के लिए तो ठीक माना जाता है लेकिन काफी लंबे समय तक यूज़ करने पर उसके कई हानि ही होती है। हाल ही में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। लड़की का नाम फेनिला फॉक्स बताया गया है। इस लड़की की कहानी सुन कर आप भी एक वक्त के लिए सोच में पड़ जाएंगे। यह महिला एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इनके लगभग डेढ़ लाख से अधिक फॉलोवर हैं।
इसी के बदौलत वह हर महीने लगभग $15 हजार से ज्यादा की कमाई कर लेती थी। साल 2021 में उनको सिर और गर्दन में दर्द की शिकायत होती है। जब वो डॉक्टर के पास जाती है, तो कोई भी डॉक्टर उनके इस दर्द को नहीं पकड़ पाया। इसके बाद उन्होंने अपने माँ-पिता के पास जाने के फैसला किया। समय के साथ उनको और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा उनके आँख के सामने सब कुछ काला छाने लगा। लेकिन उनकी ये बीमारी का पता नहीं लग पा रहा था।

इसी बीच उनके पिता को पता चलता है साइबर सिकनेस के बारे में तब जाकर सबको पता चलता है कि उनकी लड़की फॉक्स साइबर सिकनेस या डिजिटल वर्टिगो की शिकार हो गईं हैं। फोन पर लंबा समय बिताने की महिला को बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। जब कोई व्यक्ति मोबाईल न होने पर भी भ्रमित होने लगता है, तो उसे साइबर बीमारी कहा जाता है। उसका दिमाग कही और रहता है और वो कही और रहती है। कान और दिमाग से कुछ और ही सुना और समझा जाता है।