जब भी हम उदास होते है तो ज्यादातर हम अपने किसी के साथ बात करके अपने दिल को हल्का कर लेते है, नहीं तो हम कोई अच्छा सा गाना सुनने लगते है। कभी हमे किसी सिंगर की आवाज अच्छी लगती है तो कभी किसी गाने की संगीत, गाने हमारे हर पल में साथ देता है। ख़ुशी-दुखी में सबसे अच्छा दोस्त संगीत ही होता है। अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमे दिल्ली पुलिस का एक जवान हाथ में गिटार ले कर सिंगर अरमान मलिक के गाने गा कर सभी का दिल लूट रहें है।
वीडियो में दिल्ली पुलिस के जवानों के एक समूह को गाते हुए देखा जा सकता है। एक नौजवान गिटार बजाकर एक जाना-पहचाना गाना ‘रोके न रुके नैना’ गाना गा रहा है। जवान की आवाज बहुत ही आकर्षक है। यह गाना अविश्वसनीय रूप से लोकप्रिय हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस गाने के जवाब में कमेंट भी कर रहे हैं। इस गाने को सुनने के बाद अरमान मिलक भी मदहोश हो गए हैं। इस गाने पर उन्होंने जवाब दिया है।

देश के सेना से लेकर सभी राज्यों की पुलिस में कुछ ऐसे दस्ते होते है जो संगीत आदि का काम करते है। संगीत के साथ-साथ जिनको लिखना पसंद है उनके लिए अलग से सुबिधा होती है। पुलिस में भी कई ऐसे लोग होते है जो काफी अच्छा खाना भी बना लेते है। उन सभी में से एक जवान ये भी है जिनके आवाज का मुरीद अब सभी लोग हो रहे है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। अपलोड होने के बाद से इस वीडियो को कई लाख लोगों ने देखा है। इस वीडियो को करीब 15 लाख लाइक्स मिल चुके हैं।

इस वीडियो पर एक साथ कई लोगों के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। इस वीडियो के पॉपुलर होने पर गौर करने वाले एक कमेंट पर एक यूजर ने लिखा, “बेहद इमोशनल सॉन्ग।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “बहुत प्यारा वीडियो।