धनश्री वर्मा अपने दमदार डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं जो दर्शकों को हैरान कर देती हैं। लेकिन इस बार, उन्होंने एक अलग टैलंट दिखाने के लिए वीडियो बनाया। हाल ही में इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में, वर्मा ने अपनी मां के साथ मशहूर गायकी लता मंगेशकर के गाने ये दिल और उनकी निगाहों के साए को खूबसूरती से गाया।
वीडियो अब वायरल हो रहा है। डांस के बाद अब गाने में भी धनश्री किसी से कम नहीं है। धनश्री वर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “बस ढेर सारा प्यार और थोड़ा सा सद्भाव”। वीडियो की शुरुआत में वर्मा को लता मंगेशकर का गाना ये दिल और उनकी निगाहों के साए गाते हुए दिखाया गया है। जैसे ही वीडियो आगे बढ़ता है, उसकी मां उसके साथ जुड़ जाती है और खूबसूरती से गाना गाती है।
लता मंगेशकर ने इस गीत को 1973 की फिल्म प्रेम परबत के लिए गाया था। जांनिसार अख्तर ने गीत लिखे थे, जबकि जयदेव ने गाने को तैयार किया है। दो दिन पहले इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया था। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 9.7 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और यह संख्या अभी भी बढ़ रही है।

काफी लोग कमेंट भी कर रहे है एक यूजर लिखता है “आप डांस से ज्यादा म्यूजिक अच्छा गाते हो… अगर चहल भाई की मौज हा नींद नहीं आए तो धनश्री नाम की लोरी सुन लेते होंगे’। एक और लिखता है “नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ के पूरे करियर से बेहतर”।
वैसे आपको बता दे धनश्री वर्मा अपने डांस के वजह से ज्यादा चर्चे बटोरती है। इस बार उनका अपनी माँ के साथ गाना गाना लोंगो को खूब पसंद आ रहा है।