मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर कुछ उपाय कर लिए जाएं, तो उन्हें करने से घर में सुख-समृद्धि आती है. साथ ही, घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।
मां लक्ष्मी को धन, ऐश्वर्य की देवी कहा जाता हैं। शास्त्रों के अनुसार, देवी लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति को धन, अन्न की प्राप्ति होती है। इसलिए हर किसी की कामना होती है कि उसके ऊपर मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहे। ऐसे में आप चाहे तो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सुबह उठकर कुछ उपाय कर सकते हैं। उन्हें करने से घर में सुख-शांति और समृद्धि तो आती है। इसके साथ ही घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है।आइए जानते हैं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के समय क्या करना चाहिए।

– सुबह से समय स्नान करने के बाद तांबे के लोटे में जल भरकर थोड़ा सा सिंदूर, फूल डालकर उगते हुए सूर्य को अर्पित जरूर करें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं, साथ ही आप हमेशा स्वस्थ और निरोग रहते हैं।
– मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए घर में तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। इसके साथ ही सुबह स्नान के बाद जल अवश्य चढ़ाएं।कहते हैं कि तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
– रोजाना पूजा करने के बाद तिलक जरूर लगाना चाहिए। शास्त्रों में इसे बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको शांति, सुकून मिलने के साथ मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इसलिए रोजाना चंदन का तिलक लगाएं।
– घर के वास्तु दोषों को दूर करने के लिए पूरे घर में नमक के पानी का पोछा लगाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।