पति-पत्नी के बीच का रिश्ता सात जन्मों का होता है। कहा जाता हैं कि अगर एक बार शादी हो जाये तो फिर उनका साथ सदियों-सदियों के लिए बंध जाता हैं। शादी होने के बाद दोनों सात जन्मों के लिए जुड़ जाते हैं। लेकिन कई बार ये रिश्ते बीच में ही टूट जाते हैं। जब अंडरस्टैंडिंग नहीं बैठ पाती तब लोग तलाक ले लेते हैं। लेकिन कुछ कपल ऐसे होते हैं जो साथ छोड़ना भी नहीं चाहते और एक-दूसरे की जिंदगी बर्बाद कर देते हैं। इन रिश्तों में मारपीट और गाली गलौज आम बात हो जाती है। लेकिन ज्यादातर इन मामलों का अंत किसी तरह के क्राइम के साथ ही होता है।

ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली 43 साल की रेबेका पायने को उम्रकैद की सजा मिल सकती है। उसपर अपने पति की जान लेने का आरोप है। रेबेका का कहना है कि उसके पति ने उसकी जिंदगी तबाह कर दी थी। हर दिन मारपीट और गाली गलौज से तंग आकर उसने अपने पति की जान ही ले ली। मार्च 2023 में उसपर अपने पति नोएल की हत्या का आरोप तय हुआ। अब मामले की सुनवाई के बाद रेबेका को उम्रकैद दी जा सकती है।

करता था टॉर्चर

रेबेका ने कोर्ट में बताया कि उसका पति उसे काफी टॉर्चर करता था। गाली गलौज और मारपीट के कारण रेबेका की जिंदगी नर्क हो गई थी। लेकिन रेबेका से बर्दास्त नहीं हो पा रहा था। इस कारण आखिरकार उसने अपने पति से छुटकारा पाने का फैसला किया। उसने अपने पति को जहरीले बिस्किट खिला दिए और इसके बाद नींद की दवाई मिलाकर दूध पिला दिया। पति के बेहोश होने पर उसने फ्रीजर में जमा दिया, जहां उसके पति की मौत हो गई।

जस्टिस रीटा इंकर्टी रेबेका पायने को बाद की तारीख में सजा सुनाएंगी। श्री पायने के चरित्र के परस्पर विरोधी खातों के बावजूद, यह स्पष्ट है कि रेबेका पायने को वर्षों तक दुर्व्यवहार और नियंत्रण के अधीन किया गया था। मामला घरेलू हिंसा को पहचानने और संबोधित करने और पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के महत्व पर प्रकाश डालता है। यदि आप या आपका कोई जानने वाला घरेलू हिंसा का सामना कर रहा है, तो 1800 रेस्पेक्ट नेशनल हेल्पलाइन, वूमेंस क्राइसिस लाइन, मेन्स रेफरल सर्विस, मेन्सलाइन और लाइफलाइन सहित सहायता सेवाएँ उपलब्ध हैं।