शर्मनाक हरकत: महिला की कोरोना से हुआ निधन तो कोई शव से चुरा ले गया सोने के कंगन - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

शर्मनाक हरकत: महिला की कोरोना से हुआ निधन तो कोई शव से चुरा ले गया सोने के कंगन

कोरोना का बढ़ता कहर दुनिया में जारी है,आये दिन इस महामारी की चपेट में आने से न जाने कितने लोग अपनी जान गवां बैठे हैं।

कोरोना का बढ़ता कहर दुनिया में जारी है,आये दिन इस महामारी की चपेट में आने से न जाने कितने लोग अपनी जान गवां बैठे हैं। हाल ही में एक खबर कोयंबटूर से आयी जहां कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद महिला की मौत हो गई। मगर इस दौरान शर्मनाक बात तो ये हुई कि किसी ने उनसे शव से ही उनके सोने के कंगन चुरा लिए।
1596628968 17
महिला की उम्र 60 साल 
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला की उम्र 60 वर्ष बताई जा रही है। यह घटना बीते सोमवार की है। दरअसल महिला को कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में सुबह 3 बजे एडमिट करवाया गया। उस वक्त महिला की हालत ज्यादा खराब नहीं थी साथ ही उनकी बेटी भी साथ में ही थी।
1596629047 18
इस बीच महिला को सांस लेने में जरा तकलीफ हुई और करीब 4 बजे सुबह तक उनका निधन हो गया। हैरानी तो तब ज्यादा हुई जब उसने देखा तो मां के हाथ में से सोने के कंगन गायब थे। उसने डॉक्टर्स से बात की। डॉक्टर्स ने महिला को पुलिस में शिकायत करने की सलाह दी।
1596629095 19
इसके बाद बेटी ने रेस कोर्स पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई और वहां फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी हुई है,मगर अब तक चोर का कुछ पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।