इंसान को कितना जीना है और कब दुनिया से अलविदा कह देना है ये तो सब सिर्फ ऊपर वाले के हाथ में होता है,मगर जितना भी जीवन हो सेहतमंद होना चाहिए। खैर,आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बीमारियां कब शरीर को घेर ले इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।

ऐसे में खुद को इन बीमारियों से दूर रखने के लिए सभी को संयमित जीवनशैली अपनानी चाहिए। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है संयमित होने के बावजूद लोग बीमारियों का शिकार खुद बे खुद हो जाते हैं। तो चालिए बीमारियों से निजात पाने के लिए फेंगशुई में बताए गए कुछ आसान उपाय आप आजमा सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं इन उपायों के बारे में…

क्रिस्टल से बना हुआ कछुआ बढ़ाएगा उम्र
कछुए को फेंगशुई में बहुत शुभ माना जाता है। कछुए को घर में इसे रखने से परिवारवालों की आयु लंबी होती है। मान्यता है कछुए में नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने की शक्ति होती है। घर वाले लोगों की दीर्घायु होने के लिए क्रिस्टल का बना हुआ एक कछुआ घर की पूर्व दिशा में रखें। इसके अलावा अगर परिवार में कोई सदस्य बीमार है तो घर में मिट्टी का बना कछुआ रखें।

घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए पूर्व दिशा में मिट्टी के एक छोटे से पात्र में नमक भरकर रख दें।

मान्यता यह भी है कि पानी में दूध मिलाकर स्नान करने से आयु में वृद्धि होती है और पानी में दही मिलाकर स्नान करने से संपत्ति में वृद्धि होती है।

इसके अलावा परिवार को एक सूत्र में पिरोये रखने के लिए घर की बैठक में बांस के पौधे लगाएं। पूरे परिवार का चित्र लकड़ी के फ्रेम में जड़वाकर घर में पूर्वी दीवार पर लटकाएं।