रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। इस्लामिक हिजरी कैलेंडर के मुताबिक रमजान नौवा महीना है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे दिन भूखा रहकर (रोजा रखकर) अल्लाह की इबादत करते हैं। रोजे रखने वाला व्यक्ति पूरे दिन यानी 13 से 14 घंटे बिना पानी पीये रोजा करता है। रोजेदार सुबह के समय जहां सहरी करते हैं तो शाम को रोजा खोलने के समय इफ्तारी करते हैं। देशभर में भीषण गर्मी का सितम जारी है। ऐसे में पूरे दिन बिना पानी के निकालना बेहद मुश्किल है। इससे सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही पानी नहीं पीने की वजह से डिहाइड्रेशन की परेशानी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है।

ऐसे में पूरे रमजान के महीने खुद को फिट रखने के लिए आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। तो चलिए आपको बताते हैं इस पूरे महीने रोजदार खुद को किस तरह से सेहतमंत रख सकते हैं।

यहां जानिए रोजे में खुद को फिट रखने के कुछ आसान टिप्स
-अगर आप भी रोजे से हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आपको ताली भुनी चीजों के खाने से परेहज करना होगा। क्योंकि दिन भर खाली पेट रहने के बाद अचानक शाम को कुछ भी हैवी चीजों का सेवन कर लेने से पेट से जुडी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
-रमजान में खुद को फिट रखने के लिए अंडा, ओट्स, दलिया, ब्राउन राइस, ज्वार, बाजरा, ताजे फल आदि का सेवन करें। इसके साथ ही चाय और कॉफी पीने से परहेज करें।

-इफ्तार के वक्त खजूर से ही अपना रोजा खोले। दरअसल खजूर सेहत के लिए किसी खजाने से कम नहीं है। इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। इसके अलावा आपके लिए नारियल पानी का सेवन भी बेहतर विकल्प है।
– रोजा रखने वाला व्यक्ति पूरे दिन पानी नहीं पी सकता इसके लिए जितना हो सके घर से बाहर कम निकले। क्योंकि बहुत ज्यादा देर तक चिलमिलाती धूप में रहने से आपको चक्कर और सिर दर्द से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
-जितना हो सके जरूरी कामों को सुबह के समय ही निपटा लें।

– खुद को गर्मी और प्यास से बचाने के लिए एवं शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने लिए दिन के समय नहाना ठीक रहेगा।
-इन सब चीजों के अलावा इफ्तारी के समय थोड़ा हल्का और सेहरी में थोड़ा हैवी भोजन लेने कि कोशिश करें।