ये चीजें जिन घरों में होती है वहां हमेशा हावी रहती हैं परेशानियां - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

ये चीजें जिन घरों में होती है वहां हमेशा हावी रहती हैं परेशानियां

घर में कुछ विशेष प्रकार की चीजें होना अशुभ माना जाता है। यहीं नहीं कई बार हम घर को सजाने के लिए घर में कुछ इस तरह से तस्वीर या मूर्तियां लग देते है जो वास्तु की दृष्टि में अशुभ होता है।

घर में कुछ विशेष प्रकार की चीजें  होना अशुभ माना जाता है। यहीं नहीं कई बार हम  घर को सजाने के लिए घर में कुछ इस तरह से तस्वीर या मूर्तियां लग देते है जो वास्तु की दृष्टि में अशुभ होता है। वास्तु के अनुसार इन चीज़ों को घर में रखने से हानिकारक परिणाम झेलने पड़ते हैं। इनके कारण नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ती है। इन चीजों के घर में होने के कारण आपको धन हानी भी झेलनी पड़ सकती है। कई मनुष्य के स्वास्थ्य पर भी वास्तु का प्रभाव पड़ता है। 
1637829381 hghar
घर में मधुमक्खी का छत्ता भी नहीं होना चाहिए। इससे अशुभ प्रभाव देखने को मिलते हैं और घर के लोगों को स्वास्थय हानी हो सकती है।
घर में किसी जगह पर कबूतरों का घोंसला नहीं होना चाहिए। कबूतर का घोंसला होना अशुभ माना जाता है।कबूतर का घोंसला घर में होना संकट को आमंत्रण देता है और ऐसे में इसे तुरंत हटा देना ही अच्छा रहता है।
वास्तु के मुताबिक जिस घर में अधिक सीलन और धूल-मिट्टी हो या दीवारों के कोनों में जाले लगे हों तो उस घर में हमेशा नकारात्मकता का संचार होता रहता है। इससे घर के लोग मुकदमे में फंस जाते हैं।  इसके साथ ही घर की आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर होने लगती है। इसलिए इन बातों का विशेष ध्यान रखें कि घर में धूल-मिट्टी या जाले ना हों।
कांटेदार पौधे लगाने से बचें । वास्तु शास्त्र के अनुसार कांटेदार पौधे होने से घर के सदस्यों के जीवन में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होती हैं। ऐसे पौधे जिनसे दूध निकलता हो, उनको भी घर में नहीं लगाना चाहिए।
घर में टूटे हुए बर्तन नहीं होने चाहिए। टूटे हुए बर्तनों से हमेशा घर में नकारात्मकता बढ़ती है और समस्याएं गंभीर रूप लेने लगती हैं। 
घर में चमगादड़ ता होना भी अशुभ होता है। इससे घर में दरिद्रता का वास होता है और प्रत्येक कार्य में रूकावट पैदा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।