सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने के लिए विशेष माना जाता है। यदि आप भी जीवन में सुख-शंति और धन की प्राप्ति चाहते हैं तो आपको इसके लिए कुछ बताए गए उपयों को करना होगा। क्या आपको मालूम है कि भगवान शिव केवल एक लोटे जल से भी शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। यदि उनकी पूजा सच्चे मन से की जाए। तो आइए आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने वाले हैं जिन्हें अपनाकर आप भगवान शिव जी की विशेष कृपा और जीवन में खुशहाली प्राप्त कर सकते हैं।

उपाय
1.आज यानी सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध या मिश्री चढ़ाएं।

2.भोलेनाथ को सबसे ज्यादा प्रिय बिल्व पत्र होता है। इसलिए आज के दिन भगवान शिव को करीब 11 बिल्व पत्र जरूर अर्पित करें।
.jpg)
3.आज के दिन शिव जी को इमरती अर्पित करें। ऐसा करने से वह जल्दी प्रसन्न होंगे।
.jpg)
4.हर सोमवार के दिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक करें। ऐसा आप करीब 5 सोमवार लगातार करें। इसके बाद आपको खुद चमत्कार दिखाई दे जाएगा।
.jpg)
5.सोमवार के दिन मंदिर में जाकर शिवलिंग का जल अभिषेक करते हुए ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप जरूर करें। इसके साथ ही उन्हें कोई एक मौसम का फल जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से आपके ऊपर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी।