सेहत के लिए सेब को सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। सेब का सेवन करने से हमारी बॉडी को कई सारे विटामिन्स मिलते हैं। लेकिन कई बार हम सेब गलत समय खा लेते हैं या सेब के साथ अन्य चीजों का भी सेवन कर लेते हैं। हमारी अनजाने में की गई ये गलतियां हमारे ऊपर ही भारी पड़ सकती है। गलत तरीके से सेब का सेवन करने से हमें कौन-से नुकसान झेलने पड़ सकते हैं आइए जान लेते हैं।

1.त्वचा संबंधी परेशानी
सेब का सेवन करने के बाद मूली भूलकर भी नहीं खानी चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि सेब खाने के बाद मूली का सेवन करने से स्किन से जुड़ी समस्याएं हो जाती हैं। सेब और मूली दोनों की ही तासीर ठंडी होती है। जिस वजह से पेट में गड़बड़ हो सकती है। सेब और मूली के एंजाइम्स मिलकर रिएक्ट कर सकते हैं।
.jpg)
2.सर्दी-जुकाम की शिकायत
सेब के साथ कभी भी दही का सेवन नहीं करना चाहिए। सेब खाने के करीब 2 घंटे तक दही नहीं खानी चाहिए। दोनों की तासीर ठंडी होती है इसलिए इन दोनों चीजों का एक साथ सेवन करने से सर्दी-जुकाम की परेशानी हो सकती है।
.jpg)
3.झुर्रियां पडऩा
सेब खाने के तुरंत बाद कभी पानी भी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि इसका सीधा असर आपके पीएच लेवल पर होता है। जिस वजह से आपको झुर्रियों की शिकायत हो सकती है। बता दें कि सेब खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट फूलना,अपच,कब्ज,पेट में बैक्टीरिया एंव गैस बनने की परेशानी हो सकती है। वैसे सेब में फ्रक्टोज पाया जाता है जो कि पानी पीने से पेट एसिड को पतला कर देता है।
.jpg)
4.कब्ज की परेशानी
सेब खान के तुंरत बाद अचार या नींबू का सेवन भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे गैस,कब्ज और एसिडिटी की परेशानी हो सकती है।
.jpg)
5.कफ की समस्या
सेब का सेवन कभी भी सुबह-सुबह नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह बहुत ठंडा होता है। ऐसे में आपको कफ जम जाने की परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
.jpg)
6.डाइजेशन सिस्टम ख़राब
सेब खाने के तुरंत बाद दूध का सेवन करना ठीक नहीं माना जाता। इससे पेट में दूध खराब हो सकता है जिससे आपको डाइजेशन की पेरशानी होगी।