प्यार करने वालों की कोई उम्र नहीं होती है। जब आप कभी किसी वजह से उदास हो जाते है तो आप भी अपने दिल के पास सबसे खास शख्स को याद करते है। आप उनसे मिलते है अगर वो आपके पास नहीं है तो आप उनसे फोन कर के बात करते है। सोशल मीडिया पर भी आपको कई ऐसी वीडियो आसानी से मिल जाएगी जो आपका दिन बना सकती है। आज की व्यस्त भरी जिंदगी में कुछ लोगों का ससे अच्छा साथी मोबाइल फोन बनकर उभरा है। हाल ही सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो मिलान (@Aba_zeons) द्वारा शूट और शेयर किया है, आप एक बुजुर्ग जोड़े को एक समारोह में भोजन करते हुए देख सकते हैं। महिला अपने पति को अपने हाथों से खाना खिला रही है। मनमोहक वीडियो ने कई लोगों के दिलों को छू लिया है।

संभावना है कि यह आपके दिल को भी पिघला सकता है। यह वीडियो 1 फरवरी को शेयर किया गया था। पोस्ट किए जाने के बाद से यह वीडियो वायरल हो गया है और इसे 11.7 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। क्लिप पर कई लोगों ने कमेंट भी किए हैं।
लोगों ने किया दिल छूने वाले प्रतिक्रिया
पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक व्यक्ति ने लिखा, “क्या खूबसूरत पल है।” एक दूसरे व्यक्ति ने कहा, “यह दिल को छू लेने वाला और बड़े समय का आंसू है।

इस उम्र में इतना प्यारा बंधन लेकिन गहराई से, मेरे गले में एक गांठ इस उम्र में मेरे माता-पिता की कल्पना कर रहा है।

एक तीसरे शख्स ने पोस्ट किया, “यह पल बहुत खूबसूरत है, यही प्यार है। एक अन्य यूजर ने लिखा “एक बंधन जिसे शब्दों में वर्णित नहीं किया जा सकता। कई लोगों ने हार्ट इमोजी का इस्तेमाल कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।