गेंदे का फूल आंखों में इंफेक्शन से लेकर पेट की परेशानियों से छुटकारा दिलाने में लाभकारी है - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

गेंदे का फूल आंखों में इंफेक्शन से लेकर पेट की परेशानियों से छुटकारा दिलाने में लाभकारी है

गेंदे के फूलों को साज-सजावट और भगवान की पूजा के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि यही गेंदे के फूल कई बीमारियों से भी हमें बचाता है।

गेंदे के फूलों को साज-सजावट और भगवान की पूजा के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं। लेकिन शायद आप नहीं जानते होंगे कि यही गेंदे के फूल कई बीमारियों से भी हमें बचाता है। गेंदे के फूल और उसकी पत्तियों में कई एंटी बायोटिक, एंटी फंगल औकी बाकी औषधीय तत्व भी है जो रोगों से लड़ने में मददगार होते हैं। 
1562504013 marigold flowers
1. एंटीइंफ्लेमेंट्री गुण गेंदे के फूल में पाए जाते हैं। शरीर पर आई सूजन और चोट को ठीक करने में यह गुण बहुत लाभकारी होता है। चोट की जगह इस लेप को लगाने से बहुत लाभ मिलता है। 
1562504066 genda gaenda flower
2. गेंदे के फूल में एंटी माइक्रोबियल और एंटी इंफ्लेमेंट्री गुण शरीर में बैक्टीरिया को पैदा होने से रोकता है। तभी कहते हैं कि मुंहासों पर इसे लगाने से वह खत्म होते हैं। गेंदे के फूल की पंखुड़ियों को गुलाब के जल में पीसकर मुंहासों पर लगाने से वह जड़ से खत्म हो जाते हैं। 
1562504104 cold cough
3. एंटीबैक्टीरियल गुण भी गेंदे के फूल में होते हैं और इसकी चाय पीने से शरीर में इम्यूनिटी बढ़ती है। सर्दी-जुकाम और बुखार की परेशानी को भी खत्म करता है। 
1562504171 teeth
4. गेंदे के एक्सट्रेक्ट को टूथपेस्ट में लगाने से मसूड़ों में सूजन खत्म होती है। सूजन के साथ मसूड़ों से खून की समस्या को भी खत्म करता है। 
1562504210 eyes
5. गेंदे के एक्सट्रैक्ट को देसी घी में मिलाकर उसे आंखों में लगाने से पानी आने की समस्या और जलन की परेशानी खत्म हो जाती है। 
1562504262 face
6. अगर आपकी त्वचा जलती है या फिर धूप में जाने से इरिटेशन होती है या फिर आपकी स्किन लाल हो जाती है तो गेंदे की पत्तियों को पीसकर उसे मुंह पर लगा लें। यह सारी परेशानियां खत्म हो जांएगी। 
1562504490 pachan tantra
7. शरीर में हानिकारक टॉक्सिन्स को गेंदे का फूल बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को भी सही रखता है। गेंदे के फूल के रस को शहद मकें मिलाकर पीने से पाचन तंत्र सहेतमंद होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eleven + 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।