सोना चांदी की चीजें शरीर की शोभा बढ़ाते हैं। इसी तरह से चांदी घर में कई तरह के कारनामे करती है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक चांदी सबसे शुभ और शीतल धातु मानी गई है।वास्तु शास्त्र में भी चांदी या चांदी से बनी चीजों को बहुत ही शुभ माना गया है चाहे वो चांदी का कछुआ हो या हाथी । इन्हीं लाभकारी चीजों में से एक है मछली।

मछली को फेंगशुई और वास्तु दोनों में धनदायक और शुभकारी माना जाता है। मछली पानी में रहती है और इसका संबध मां लक्ष्मी से भी माना जाता है। ऐसे में चांदी और पीतल की मछली को घर में वास्तु के लिहाज से बेहद लाभदायक माना जाता है।
पैसे की कमी को दूर करने के लिए- चांदी या पीतल की मछली को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में रखा जाए तो घर में पैसे आने की दिशा खुल जाती है। चारों दिशाओं से अच्छी खबरें आती हैं और तिजोरियां भरी रहती है।
बिजनेस में मुनाफे के लिए- बिजनेस करने वाले लोग अगर सुबह उठने के बाद सबसे पहले चांदी की मछली के दर्शन करें तो उनका बिजनेस मुनाफा देने लगता है।
करियर में तरक्की – करियर में तरक्की के लिए अपने बैठने की जगह पर चांदी की मछली रखे।
सफलता पाने के लिए- पर्स में चांदी की छोटी से मछली रखने से पर्स हमेशा भरा रहता है। ऐसे लोग जिस भी काम में हाथ डालते हैं, वहां सफलता ही मिलती है।

संकट को दूर करने के लिए-घर में मछलियों का फिश एक्वेरियम रखना वास्तु के हिसाब से लाभकारी माना जाता है। इसी एक्वेरियम में अगर आप चांदी की नन्हीं से मछली डाल देंगे तो परिवार पर आने वाले सारे संकट कट जाते हैं।
मछली के बारे में कहा जाता है कि जिस घर में वह पाली जाती है उस घर की आपदा अपने ऊपर ले लेती हैचांदी की मछली आरोग्य का भी वरदान ले कर आती है।