वीडियो के खजाने सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। ये वीडियो सभी को हंसने पर भी मजबूर कर देते है या सभी को सोचने पर मजबूर कर देते है। हाल ही सोशल मीडिया पर जंगल के खतरनाक जानवर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मगरमछ अपने भोजन की तलाश में एक जगह पर पहुँचता है लेकिन उसके नसीब में कुछ था ही नहीं। मगरमछ के शिकार करने का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।
.jpg)
जंगल का नियम होता है अगर जिन्दा रहना है तो शिकार करना होगा। हर जानवर अपने आप को जिन्दा रखने के लिए किसी ना किसी चीज पर निर्भर रहता है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखे को मिला है। कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले कछुआ मगरमछ के मुँह में था मगरमछ कछुआ का शिकार करने की पूरी कोशिश करता है लेकिन शायद उनके किस्मत में कुछ और ही था।
दो-तीन बार काफी मेहनत करने के बाद जब वो हार जाता है तो कछुआ उसके मुँह में से निकल कर चला जाता है। जानवरों का ये वीडियो उन चीजों को बताता है कि हम सभी एक दूसरे पर आश्रित है। छात्र को पढ़ाया भी जाता है फ़ूड चेन के बारे में। वीडियो में देखा जा सकता है कछुआ बड़े आराम से पानी की तरफ बढ़ जाता है।

अब ये क्लिप काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर कमेंट कर रहे है “मैंने कछुए को सबसे तेज गति से चलते देखा है, खुशी है कि वह भाग गया”। एक और लिखता है “सब कुछ दे देता है लेकिन बेचारा कछुआ अभी भी बहुत तेज़ नहीं है”। एक अन्य लिखता है “धन्य है, एक हँसता है, लेकिन केवल वही जीता है जो इसे महसूस करता है… बेचारा छोटा कछुआ… 1000% एड्रेनालाईन के साथ”।