आपने सीबीएसई के किताबों में हीरा और मोती दो बेलों की कहानी सुनी ही होगी जो कि काफी अच्छे दोस्त थे। दोनों खाना एक साथ खाते थे, सोते एक साथ थे उठते, एक साथ रहना सब उनकी दोस्ती थी। उन दोनों की कहानी काफी लोकप्रिय है। सोशल मीडिया के साथ ही आपको कई और अन्य जगहों पर कुछ ऐसी कहानी भी मिल जाएंगे जिसमें इंसान और जानवरों की दोस्ती को दर्शाया गया हो।

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक पक्षी और एक आदमी की कहानी है जो कि काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। जब इंसानों और जानवरों की दोस्ती होती हैं तो कुछ ऐसे ही कहानी बनती है जो कि इस वीडियो में दिख रहा है वीडियो को देखने से पता चलता है कि एक पक्षी एक स्कूटी सवार का पीछा कर कर रही है।
आपको देखने में लगेगा की पक्षी स्कूटी सवार को मारने के लिए ऐसा कर रही है लेकिन इस वीडियो की हकीकत कुछ और है। दरअसल वीडियो में दिख रहे पक्षी का नाम सारस है जिसकी स्कूटी सवार लड़के से काफी अच्छी दोस्ती है। वीडियो में साफ़ साफ़ देखा जा सकता है कि जब युवक पक्षी को कुछ इशारा करता है तो पक्षी भी उसका जवाब देती है।
.jpg)
ये दोस्ती सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। युवक का नाम आरिफ बताया गया है जो उत्तर प्रदेश के अमेठी का रहने वाला है। आरिफ ने कुछ महीनो पहले एक सारस की जान बचाई थी। सारस काफी बुरी तरह से घायल हो कर आरिफ के खेत में पड़ा हुआ था। आरिफ के इस काम को सभी ने दिल से सराहा था।

सारस के ठीक हो जाने के बाद सभी को लगा कि पक्षी फिर से उड़ जायेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ सारस आरिफ के साथ ही रहने लगा। जिसके बाद दोनों में काफी अच्छी दोस्ती हो गई। जो आज सोशल मीडिया के साथ-साथ सभी जगहों पर तेजी के साथ वायरल हो रही है।