पहले एक वक्त था, जब लोग घर का बना खाना ही ज्यादा खाना पसंद किया करते थे क्योंकि बाहर खाने का मतलब होता था एक अच्छी-खासी ट्रिप और ढेर सारे पैसे। हालांकि अब परिस्थितियां ज़रा बदल चुकी हैं अब अगर किसी का खाना बनाने का मन नहीं हैं तो मिंटो में खाना बाहर से आर्डर कर लेता हैं। इतने सारे रेस्टोरेंट और फूड चेन सस्ते दाम पर खाना घर तक पहुंचाने को तैयार हैं कि लोग इसे ऑर्डर करने में ही अपनी सुविधा देखते हैं। वो बात अलग है कि कई बार उन्हें इसका ऐसा एक्सपीरियंस मिल जाता है कि उनका मन ही खराब हो जाता है और बाहर के खाने से विश्वास ही उठ जाता हैं।

किसी ऐसे-वैसे रेस्टोरेंट में अगर ऐसा कुछ हो तो बात फिर भी समझ में आती है लेकिन अगर कोई नामी-गिरामी रेस्टोरेंट कुछ ऐसा करता है, तो सुर्खियां बनना लाज़मी है. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका में एक लड़की के साथ ऐसा ही हुआ, जिसने मंगाया तो चीज़ बर्गर था, लेकिन पहली ही बाइट में उसे जो दिखा, उसके बाद वो इसे खाना तो दूर देखकर ही घिन से भर गई।
बर्गर के अंदर से निकला कीड़ा उड़ गए होश!

घटना अमेरिका का ओहायो की है. यहां 19 साल की लियाना मरूना ने मशहूर फूड चेन मैकडॉनल्ड से अपने लिए एक चीज़ बर्गर ऑर्डर किया था। एक बच्चे की मां लियाना ने बताया कि उसने जब पहली बाइट ली तो उसे ये थोड़ा अजीब लगा। जब बन को उसने नज़दीक से देखा तो उसने एक मैगट वर्म या मीलवर्म देखा, जो शायद बन बनते वक्त ही उसमें कुक हो गया था। लियाना ने बड़ी ही मुश्किल से अपनी उल्टी रोकी। गनीमत ये था कि उसने इसे बाइट में खाया नहीं था। लड़की अब लोगों से अपील कर रही है कि वो कुछ भी खाते हुए इसे चेक ज़रूर कर लें।
पहले भी हो चुकी हैं ऐसी वारदात

लिनाया ने बर्गर की पिक्चर सोशळ मीडिया पर डाल दी और इसे करीब 900 बार शेयर किया जा चुका है। ऐसा नहीं है कि मैकडॉनल्ड में पहली बार इस तरह की शिकायत आई है। इससे पहले भी कई बार इसके प्रोडक्ट्स में कीड़े-मकोड़े मिलने की घटनाएं देखी गई हैं। एक शख्स ने अपनी बेटी के लिए बर्गर मंगवाया था, जब उसमें एक मेंढक निकल आया था। वहीं एक और घटना में इसी ब्रांड के खाने से छिपकली और मक्खी भी निकल चुकी है।