तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत

रामनवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन तीन अद्भुत बड़े संयोग बन रहे जो इन तीन राशि की चमकाएगें किस्मत।

प्रत्येक वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन राम नवमी पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम जा जन्म हुआ था। 
1680097601 ram3
पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 29 मार्च 2023 को रात 09 बजकर 07 मिनट पर आरंभ होकर अगले दिन 30 मार्च 2023 को रात 11 बजकर 30 मिनट पर समाप्त हो रही है। उदयातिथि के मान से रामनवमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। इस दिन तीन अद्भुत बड़े संयोग बन रहे जो इन तीन राशि की चमकाएगें किस्मत।
रामनवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और गुरु पुष्य योग बन रहे हैं।शास्त्रों में बताया गया है कि राम नवमी पर्व के दिन प्रभु श्री राम की उपासना करने से सभी दुख और संकट दूर हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
श्री राम नवमी 2023 शुभ मुहूर्त
चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि प्रारंभ: 29 मार्च को शाम 07 बजकर 37 बजे से
चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च को रात्रि 10 बजे तक
राम नवमी 2023 तिथि: 30 मार्च 2023, गुरुवार
1680097627 ram 1
तीन राशि के लिए है खास 
कर्क राशि- इन जातकों के लिए राम नवमी  का दिन बहुत शुभ है,ये जातक इस दिन गाय को गुड़ खिलाएं।
तुला राशि- इन जातकों को इस दिन कुत्ते को रोटी खिलानी चाहिए। ऐसा करने से नौकरी पेशा लोगों के जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
धनु राशि- तीसरी राशि है धनु राशि। ये जातक इस दिन पक्षियों को दाना जरुर डालें ऐसा करने घर से बीमारी दुर हो जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री राम नवमी पर्व के दिन भगवान विष्णु के स्वरूप श्री राम की उपासना करने से सभी कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। साथ ही इस दिन मां दुर्गा की उपासना का भी विधान है। ऐसा इसलिए क्योंकि राम नवमी के दिन ही चैत्र नवरात्रि का समापन हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − fourteen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।