आजकल लोग फेमस होने के लिए कुछ भी अतरंगी करने लगते हैं। बड़ों से लेकर छोटे हर कोई सोशल मीडिया पर मशहूर होने के लिए ऊंट-पटांग काम करते है। अब तो इस लिस्ट में भाभी लोग भी शामिल हो गई हैं। आए दिन किसी ना किसी भाभी का अनोखा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला सिर पर कूलर रखकर डांस कर रही है. यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

डांस का क्रेज बहुत लोगों को होता है और भारत में तो लोग अलग-अलग तरीके के डांस करते हैं। हर प्रदेश का अपना एक अलग डांस फॉर्म होता है और इसी वजह से भारत को विविधता का देश कहा जाता है। यहां लोगों का अलग-अलग खान-पान, वेशभूषा ही नहीं बल्कि अलग-अलग डांस भी होता है। इस समय उत्तर भारत में लोग गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं और इसी बीच एक महिला को कूलर को सिर पर रखकर डांस करते हुए वायरल हो रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं बैकग्राउंड में क्षेत्रिय गाना बज रहा है और भाभी जी सिर पर भारी भरकम कूलर लेकर डांस कर रही हैं। जिस तरह भाभी ने बैलेंस बनाकर डांस किया उसे देखकर लोगों को आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा था। वीडियो में महिला राजस्थानी लंहगा चोली पहने नजर आ रही है और उन्होंने घूंघट भी ले रहा है जिस वजह से उनका चेहरा नजर नहीं आ रहा है।







ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वहीं, भाभी के इस कूलर डांस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी में भाभी का कूलर डांस देखकर कूल-कूल हो गए। किसी का कहना है कि भाभी ने तो शानदार माहौल बना दिया। कुछ का कहना है कि ऐसा डांस पहली बार देखा है।