IPL2022: दिल्ली कैपिटल्स को 6.50 का नुकसान, पाकिस्तान से आई बुरी खबर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

IPL2022: दिल्ली कैपिटल्स को 6.50 का नुकसान, पाकिस्तान से आई बुरी खबर

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रविवार को अपने पहले मैच में ही मुंबई इंडियंस को हरा कर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की है।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रविवार को अपने पहले मैच में ही मुंबई इंडियंस को हरा कर टूर्नामेंट की धमाकेदार शुरुआत की है। लेकिन दिल्ली के इस खेमे की ख़ुशी ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और कुछ देर बार ही पाकिस्तान से दिल्ली कैपिटल्स के लिए बुरी खबर आ गयी। दरअसल पाकिस्तान दौरे पर गयी ऑस्ट्रेलियाई टीम के ऑलराउंडर मिशेल मार्श चोटिल हो गए हैं। वो वनडे और टी-20 सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। 
1648460620 untitled(3)
खबर हैं की मार्श को कूल्हे में चोट लगी है। ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान एरोन फिंच ने अपने बयान में भी बताया है कि मिशेल मार्श को कूल्हे में चोट लगी है और उन्हें जिस तरह से दर्द महसूस हो रहा है, उसे देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह वे पाकिस्तान के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज में खेल पाएंगे। इस खबर से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। हालांकि अभी न तो फ्रेंचाइजी और न ही मार्श की ओर से इस पर कोई बयान आया है।
1648460721 untitled(4)
आपको बता दें मार्श अभी कमाल की फॉर्म में हैं उन्होंने हाल ही में बिग बैश लीग में 85 से ज्यादा की औसत से 255 रन बनाए थे। और टी20 वर्ल्ड कप में मार्श ने 60 से ज्यादा की औसत से 185 रन बनाए थे। उनकी इसी फॉर्म को देखते हुए दिल्ली ने उन पर 6.50 करोड़ रूपए खर्च किए थे लेकिन अब दिल्ली के ये पैसे डूबते हुए दिख रहे हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।