भारतीय टीम के लेग युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा एक डॉक्टर की नहीं बल्कि एक बहुत शानदार कोरियोग्राफर भी है। धनश्री सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है और वो अक्सर अपनी वीडियोज फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। वैसे अपने शानदार डांस से अक्सर इंटरनेट पर कोहराम मचाने वाली धनश्री का विराट कोहली संग एक वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।

धनश्री और विराट के इस वीडियो को RCB ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें धनश्री किंग कोहली को डांस सिखाती हुए नजर आ रही हैं। वैसे वीडियो में देखा जा सकता है धनश्री ने विराट कोहली को हुक स्टेप सिखाने में मदद की है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस दौरान खास बात यह है कि आरसीबी ने इस वीडियो की बिहाइंड द सीन क्लिप पोस्ट की है। वीडियो में देखा जा सकता है धनश्री ने किस तरह से विराट को यह स्टेप सिखाया। वहीं इस वीडियो में विराट कोहली के अलावा उनके खुद के पति युजवेंद्र चहल, एबी डिविलियर्स, देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी शामिल थे।

धनश्री हैं बेहतरीन डांसर
मालूम हो धनश्री वर्मा का खुद का डांस से रिलेटेड एक यूट्यूब चैनल भी है। इसके अलावा चहल की वाइफ बॉलीवुड गानों को रिक्रिएट करती हैं। साथ ही वह हिप-हॉप की ट्रेनिंग भी देती है।डांस के अलावा धनश्री ने साल 2014 में डी वाई पाटिल डेंटल कॉलेज नवी मुंबई से पढ़ाई की है।