क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी इस दिनों अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में जोरदार प्रक्टिस में लगे हुए हैं। आए दिन उनकी कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। कल चेन्नई आईपीएल की ऑफिशियल अकाउंट से एक और वीडियो धोनी का वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक ही वक्त पर गेंदबाजी भी कर रहे हैं और बल्लेबाजी भी। जी हां,ये सुनकर आप थोड़े शाक्ड हो गए होंगे, मगर आपको बता दूं कि ऐसा हुआ जरूर है, मगर सिर्फ इस वीडियो में।

दरअसल वीडियो में देखा जा रहा है कि माही पहले गेंदबाजी करते हैं। जैसे ही वो ऑक्शन के बाद गेंद फेंकते है, वैसे ही उनकी बल्लेबाजी का वीडियो क्लिप चलना शुरू हो जाता हैं। इस वीडियो को उस तरीके से एडिट किया गया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि माही खुद की गेंद पर शॉट खेल रहे हैं। इस बात को आप और अच्छे से समझ पाएंगे, जब आप यह वायरल वीडियो देखेंगे। इस वीडियो में धोनी गेंदबाजी भी कर रहे है और बल्लेबाजी भी। इस वीडियो को उनके फैंस खूब लाइक कर रहे है और तरह-तरह के कमेंट भी करने से नहीं चूक रहे हैं।
वहीं एक और वीडियो सीएसके के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है, जिसमें हरफनमौला खिलाड़ी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स शॉट खेलते दिख रहे हैं। धोनी और स्टोक्स की जोड़ी एक बार फिर से मैदान पर देखने को मिलने वाली हैं। दोनों खिलाड़ी में काफी ज्यादा समानताएं हैं। दोनों ने ही अपनी नेशनल टीम को वनडे और टी20 विश्व कप दिलाया हैं। जहां धोनी ने अपनी टीम में कप्तानी और फिनिशर का रोल निभाते थे, तो वहीं बेन स्टोक्स भी 2019 के वनडे और 2022 के टी20 विश्व कप में अपनी टीम के लिए धैर्य के साथ खेलते हुए विश्व कप जिताया था।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि माही और स्टोक्स इससे पहले पुणे सुपरजाएंट्स के लिए साथ में खेल चुके हैं। तो अब देखने वाली बात होगी कि इन दोनों के दिमाग से आगे कौन सी टीम निकलती हैं। पिछले साल के अंत में हुए ऑक्शन में बेन स्टोक्स को सीएसके ने अपनी टीम में लाने के लिए 16.25 करोड़ रुपए खर्च किए थे। इस वजह से उनसे काफी ज्यादा उम्मीदें भी हैं और हो सकता है कि धोनी का यह अंतिम सीजन हो, जिसके बाद वो संन्यास ले ले और बेन स्टोक्स को कप्तानी सौंपी जाए।