आईसीसी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का सफर खत्म हो चुका है। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मैनचेस्टर में पहले सेमीफाइनल मैच भारत को हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी की धीमी बल्लेबाजी पर पूरे विश्व कप के टूर्नामेंट पर सवाल किए गए हैं।

धोनी ने इस टूर्नामेंट में 87.78 के स्ट्राइक रेट से 8 पारियों में 273 रन बनाए हैं। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 72 गेंदों में 50 रनों से पारी खेली थी। धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ओवर्स में भी बड़े शाॅट कम ही लगाए। धोनी की इस पारी के बाद आलोचकों ने एक बार फिर से उन्हें निशाना बना लिया है।

धोनी की धीमी बल्लेबाजी को लेकर जब मैच के बाद मीडिया ने कीवी टीम के कप्तान केन विलियम्सन से सवाल किया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया कि लोग हैरान ही रह गए। केन ने कहा कि धोनी क्या अपनी राष्ट्रीयता बदलना चाहते हैं, हम उनके अनुभव का फायदा जरूर उठाना चाहेंगे।
सवाल पूछा- धोनी को क्या आप टीम में लेते?
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विलियम्सन से एक रिपोर्टर ने पूछा, अगर आज आप भारतीय कप्तान होते तो क्या धोनी को अपनी प्लेइंग इलेवन में शामिल करते? विलियम्सन ने इसके जवाब में कहा, वो न्यूजीलैंड की टीम में खेलने की योग्यता नहीं रखते हैं, लेकिन वे एक विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं। इसके बाद विलियम्सन को बीच में रिपोर्टर ने टोकते हुए कहा कि अगर आप भारतीय कप्तान होते तो क्या करते?
“Is he looking to change nationalities?” ?
Kane Williamson is asked whether he’d pick MS Dhoni if he was his captain.#INDvNZ | #CWC19 pic.twitter.com/K2vxrwm7gE
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) July 10, 2019
विश्वस्तरीय क्रिकेटर धोनी को विलियम्सन ने बताया

विलियम्सन ने रिपोर्टर का दोबारा जवाब देते हुए कहा, अगर मैं भारतीय कप्तान होता तो भी हां इतने जरूरी मौके पर उनके स्तर का अनुभव और टूर्नामेंट में उनके दिए योगदान को देखते उन्हें जरूर लेता। वो बेहद…..बेहद….जरूरी था। जडेजा के साथ मिलकर उन्होंने जो साझेदारी की वो बहुत कीमती थी। विलियम्सन ने आगे कहा, वो विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं क्या वा अपनी राष्ट्रीयता बदलना चाहते हैं, क्योंकि यदि हमें ऐसा मौका मिला तो हम उनके चयन को लेकर विचार जरूर करेंगे।