भारतीय टीम के साथ-साथ चेन्नई सुपर किंग्स के भी सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ियों से काफी खुश हैं। सबसे ज्यादा तो इस बात से कि उनके टीम में इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स वापस आ चुके हैं। बेन स्टोक्स को सीएसके ने बड़ी बोली लगाकर 16.5 करोड़ में खरीदा है। वहीं स्टोक्स के वापसी से माही इतने खुश क्यों है, आइए जानते हैं।

दरअसल 2016 और 2017 के आईपीएल सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर 2 साल का बैन लगा था। दोनों टीम के मालिक पर आरोप था कि वो इलीगल बेंटिग में शामिल थे। दोनों टीम को सस्पेंड करने के बाद उसकी जगह पर दो नई टीमों को लॉन्च किया गया, जिसमें एक टीम थी गुजरात लायंस, जिसके कप्तान थे भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना वहीं दूसरी टीम थी राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स, जिसके कप्तान 2016 में माही और 2017 में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्टीव स्मिथ थे। 2016 में पुणे तो कुछ खास नहीं कर पाई थी, मगर 2017 वाले आईपीएल सीजन में इस टीम ने अपनी जगह फाइनल में बनाई थी, जहां इसका सामना होना था रोहित शर्मा कि मुंबई इंडियंस से। मुंबई ने पुणे को 2017 के फाइनल में 1 रन से हरा दिया था।

वहीं पुणे का वह अंतिम साल था. पुणे के मालिक थे संजीव गोयनका, जोकि वर्तमान में लखनऊ सुपरजाइंट्स के मालिक है। इस टीम को भी 2022 के आईपीएल सीजन-15 से ही लांच किया गया हैं। वहीं पुणे सुपरजाइंट्स की टीम जब खेली थी तब उस टीम में माही के अलावा बेन स्टोक्स भी शामिल थे। उस सीजन में बेन स्टोक्स ने गुजरात लायंस के खिलाफ शतक भी लगाया था और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने में एक अहम रोल निभाया था। उस सीजन से पहले ऑक्शन में बेन स्टोक्स को पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था और वो सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बने थे। वहीं उस सीजन में स्टोक्स को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर से भी नवाजा गया था। जिसके बाद वो उसके अगले सीजन के ऑक्शन में सबसे महंगे खिलाड़ी भी बने थे, जब राजस्थान रॉयल्स ने इस खिलाड़ी को 16.25 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने राजस्थान के लिए काफी बढ़िया प्रदर्शन किया था। बेन स्टोक्स ने हाल ही में अपनी अंतरराष्ट्रीय टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इस खिलाड़ी ने बीते टी20 विश्व कप के फाइनल में अपनी टीम के लिए एक महत्वपूर्ण पारी खेली और इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 चैंपियन बनाया था। यही वजह रही कि सीएसके ने आईपीएल ऑक्शन-2023 में इस पर इतनी बड़ी बोली लगाई थी।

चेन्नई से स्टोक्स को जोड़ने पर काशी विश्वनाथ ने खुलासा किया है कि उनके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कितने खुश हैं। उन्होंने बताया कि माही स्टोक्स को पाकर हम बहुत उत्साहित हैं, साथ ही हम भाग्यशाली भी रहे क्योंकि वह आखिर में हमारे पास आ ही गए। हम एक ऑलराउंडर चाहते थे जोकि हमें मिल गया। वहीं विश्वनाथ ने यह भी बताया कि उन्हें कप्तानी का भी एक बेहतर विकल्प मिल गया है पर इसका फैसला खुद धोनी लेंगे। सीईओ काशी विश्वनाथ ने स्टोक्स के अलावा काइल जैमिसन को लेकर भी बयान दिया कि काइल जेमिसन घायल हो गए थे इसलिए शायद कई अन्य लोगों ने उनकी ओर नहीं देखा। हमें फ्लेमिंग से जानकारी मिली थी कि वह ठीक हो गया है और खेलने के लिए तैयार है। सीएसके की टीम बेहतर दिख रही है और मुझे उम्मीद है कि हम इस सीज़न में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हम हमेशा प्रोसेस फॉलो करते हैं और इससे हमें अच्छा प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी.’