मनीष नरवाल खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित, छोटे भाई शिव को भी निशानेबाजी चुनने के लिए किया प्रेरित - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

मनीष नरवाल खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित, छोटे भाई शिव को भी निशानेबाजी चुनने के लिए किया प्रेरित

निशानेबाज़ मनीष नरवाल को खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मनीष ने 2021 में टोक्यो पैरालम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीत कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नरवाल अपनी क़ामयाबी से सैकड़ों बच्चों को निशानेबाज़ी चुनने के लिए प्रेरित किया है।

निशानेबाज़ मनीष नरवाल को खेल रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मनीष ने 2021 में टोक्यो पैरालम्पिक्स में स्वर्ण पदक जीत कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नरवाल अपनी क़ामयाबी से सैकड़ों बच्चों को निशानेबाज़ी चुनने के लिए प्रेरित किया है। जानकरी के अनुसार, 2021 में अपने शानदार प्रदर्शन से पूर्व मनीष ने अपने छोटे भाई शिवा नरवाल को निशानेबाजी चुनने के लिए प्रेरित कर दिया था।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 2020 संस्करण स्वर्ण पदक जीता 
शिवा ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स के 2020 संस्करण में स्वर्ण पदक जीता और खेलों के 2021 संस्करण में भी स्वर्ण जीता। 17 वर्षीय शिवा ने पिछले वर्ष मिस्र विश्व चैंपियनशिप में अपना सीनियर पदार्पण किया और 10 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल में पहुंचकर पेरिस ओलम्पिक कोटा हासिल करने के करीब भी पहुंच गए थे लेकिन आठवें स्थान पर रहे। उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में पदक नहीं जीत पाने की निराशा को एशियन एयरगन चैंपियनशिप में पुरुष एयर पिस्टल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर दूर किया।
खुद को देश के सर्वश्रेष्ठ पैरा शूटर्स के रूप में स्थापित
मनीष ने जहां खुद को देश के सर्वश्रेष्ठ पैरा शूटर्स के रूप में स्थापित कर दिया है जबकि शिवा का लक्ष्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स में एक और पदक जीतना और स्वर्ण की हैट्रिक पूरा करना है। शिवा ने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि मैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चुना गया हूं। पिछले दो संस्करणों में मेरा प्रदर्शन अच्छा रहा है और मैं उम्मीद करता हूं यह मध्य प्रदेश में भी जारी रहेगा और मैं हरियाणा के लिए फिर पदक जीत सकूंगा। ”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − 6 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।