आईपीएल के 16 सीजन की शुरुआत 31 मार्च से होने वाली है, जिसमें अब बस कुछ ही दिन रह गए है। ऐसे फैंस को अपनी फेवरेट टीम और खिलाड़ियों को देखने का बेसब्री से इंतज़ार है। सीजन का पहला मुकबला चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटन के बीच खेला जाएगा। सीजन शुरू होने से पहले चेन्नई की टीम अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में जमकर प्रैक्टिस करते हुए दिखी है। जहाँ पर सीएसके के फैंस भी आए हुए थे।

एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एमएस धोनी दिखाई दे रहें हैं और उनकी एंट्री पर फैंस जमकर धोनी धोनी नाम ले रहे है। ये तो हम सबको पता है कि एमएस धोनी की भारत और पूरी दुनिया में कितनी फैन फोल्लोविंग है, खासकर चेन्नई में तो लोग उन्हें भगवान की तरह मानते है। ऐसे में जब फैंस को पता चला की चेन्नई की टीम चेपॉक स्टेडियम में प्रैक्टिस कर रही है, हज़ारो की संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे और वहां पर अपने चहेते स्टार्स को चीयर करते हुए नज़र आए।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने सोमवार को अपने ऑफिसियल सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें टीम के कप्तान एमएस धोनी प्रैक्टिस करते हुए नज़र आ रहे है। धोनी जैसे ही ग्राउंड के अंदर एंट्री करते है वैसे ही वहां मजूद उनके फैंस धोनी धोनी चीयर करने लगते है। इसे मोमेंट को दकह कर कोई है कह सकता की यहाँ पर प्रैक्टिस के दौरान इतने फैंस आए हुए है। वहीँ प्रैक्टिस के दौरान जब धोनी एक गेंद पर चक्का लगाते है, जिसे देख फैंस झूम उठते है और शोर मचने लगते है। वहीँ एक वीडियो में टीम के स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा भी दिखाई दे रहे जिसमें वो पुस्पा मूवी का फेमस स्टाइल कॉपी करते हुए नज़र आ रह है।
आपको बता दें की चेन्नई सुपर किंग्स का पिछले सीजन काफी खराब रहा था और 14 मैच में से सिर्फ 4 में जीत हासिल कर पाई थी। ऐसे में इस साल धोनी की कप्तानी में फिर से पुराने रंग में लौटना चाहेगी टीम और शायद यह धोनी का आखिरी आईपीएल भी हो तो इस बार यह टीम चैंपियन बन कर अपने चहेते स्टार को विदाई देना चाहेंगे।