IPL से पहले MS Dhoni का दिखा नया रूप, बल्ले के साथ-साथ गिटार से भी किया कमाल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

IPL से पहले MS Dhoni का दिखा नया रूप, बल्ले के साथ-साथ गिटार से भी किया कमाल

31 मार्च से आईपीएल की सोलवें सत्र की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग कैंप में अभ्यास कर रहे हैं। लगभग सभी खिलाड़ी अपने-अपने टीम से साथ देश के अलग-अलग शहरों में जुड़े हैं।

31 मार्च से आईपीएल की सोलवें सत्र की शुरुआत होने वाली है। इससे पहले सभी फ्रेंचाइजी टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग कैंप में  अभ्यास कर रहे हैं। लगभग सभी खिलाड़ी अपने-अपने टीम से साथ देश के अलग-अलग शहरों में जुड़े हैं। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स का ट्रेनिंग सेशन कैंप एमए चिदंबरम स्टेडियम में लगा हैं जहां महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंच चुके हैं और अक्सर प्रैक्टिस करते नजर आते हैं। वहीं कल से माही का एक वीडियो काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर देखा जा रहा हैं, जिसमें धोनी अपने साथी खिलाड़ी के साथ मस्ती करते नजर आ रहे है और साथ ही साथ गीटार भी बजाने की कोशिश कर रहे हैं।
1678950735 1
दरअसल चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी अपने साथी खिलाड़ी ऋतुराज गायकवाड, शिवम  दुबे और गेंदबाज दीपक चाहर के साथ हंसी-मजाक करते नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो में वो प्रॉप के रूप में अपने साथ एक गिटार रखे हैं और बजा भी रहे हैं। आपको बता दें कि धोनी के साथ ऋतु, चाहर और शिवम भी कुछ-कुछ अपने हाथ में रखे हुए थे। आपको बता दें कि हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक वीडियो भी डाला था, जिसमें धोनी को लंबे-लंबे शॉट्स लगा कर प्रैक्टिस करते देखा गया था। 
1678950743 2
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2022 में हुए आईपीएल में चेन्नई की टीम पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। सीजन-15 में इस टीम को 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत पाई थी। वहीं नई नवेली टीम गुजरात जाएंट्स ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में चैंपियन बनी थी। वहीं धोनी ने भी अपनी टीम को 4 बार आईपीएल चैंपियन बनाया हैं। 31 तारीख से शुरू हो रहे इस बार के आईपीएल में भी पहला मुकाबला गुजरात जाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला हैं। 

आईपीएल में धोनी की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 234 आईपीएल मुकाबले खेले हैं जिसमें 39.2 के औसत और 135.2 के स्ट्राइक रेट से 4978 रन बनाए हैं, जिसमें 24 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि क्यास यह भी लाए जा रहे है कि माही का यह अंतिम आईपीएल हो सकता है। तो जितने भी क्रिकेट फैंस हैं, उन्हें उम्मीद इस बार के आईपीएल में यही रहेगी कि धोनी के कप्तानी में चेन्नई एक और बार चैंपियन बन जाएं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 1 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।