टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। ऐसे में वैलेंटाइंस डे से पहले यानी शुक्रवार को उन्होंने अपनी कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। साक्षी इन फोटोज में रेड टॉप पहने दिखाई दे रही हैं,जिसमें वो किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं।

वैलेंटाइंस डे से पहले उन्होंने रेड कलर के ऑफ शोल्डर टॉप और स्कर्ट पहनी है और कैप्शन में लिखा-फीलिंग रेड।
ऐसे में देश की टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा ने धोनी की वाइफ की इस तस्वीर पर कॉमेंट करते हुए लिखा, ‘Hottie’ जबकि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने दिल वाली इमोजी बनाई।

बता दें फिलहाल साक्षी मुंबई में हैं और अपने ड्रीम प्रॉजेक्स की तैयारियां करने में लगी हुई हैं। वहीं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हाल में एक प्रॉडक्शन कंपनी की शुरूआत की है जिसका नाम धोनी एंटरटेनमेंट रखा गया है। इस कंपनी की मैनेजिंग डायरेक्टर उनकी पत्नी साक्षी धोनी हैं।