कल के मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को उनके घर पर हराकर बदला पूरा किया। इससे पहले दोनों टीम जब आपस में 22 अप्रैल को भिड़ी थी, तब पंजाब ने मुंबई इंडियंस को वानखेड़े में हराया था। वहीं कल जब मुंबई इंडियंस ने उसी अंदाज में जीत हासिल की, तब एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्वीटर जंग शुरू हो गया। आज-कल यह नया ट्रेंड चलना शुरू हो गया है, कि टीमें अब मैदान पर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भिड़ जाती हैं।

दरअसल कल के मुकाबले में जब पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने के बाद एमआई को 215 रन का टारगेट दिया तब कप्तान रोहित शर्मा हमेशा की तरह ओपनिंग करने उतरे। मगर वो बिना खाता खोले ही पवेलियन की तरफ चलते बने। उनके आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स ने अपने ऑफिशियल अकाउंट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि आर- जीरो और हंसने का एक इमोजी लगाया। इस ट्वीट का साफ मतलब था वो रोहित शर्मा को टारगेट कर रहे हैं। वहीं इसके लगभग 2 घंटे बाद ही मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पंजाब किंग्स को करारा जवाब दिया। मुंबई ने ट्वीट के जरिए पंजाब को टारगेट किया और लिखाः- रोहित शर्मा ट्रॉफी 6 बार, वहीं किंग्स 11 पंजाब और पंजाब किंग्स दोनों मिलकर ट्रॉफी एक बार भी नहीं। इस मुंहतोड़ जवाब के बाद पंजाब किंग्स ने फिर रिप्लाई भी नहीं किया।

वहीं इसी दोनों टीम से जुड़ी एक और ट्वीटर का वॉर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां पंजाब किंग्स ने जब पिछली बार मुंबई से 22 अप्रैल को हराया था, तब पंजाब ने एक ट्वीट किया था, और मुंबई पुलिस को टैग करते हुए लिखा था कि हम एक क्राइम को दाखिल करना चाहते हैं। इस ट्वीट के साथ पंजाब ने एक फोटो भी डाला था, जिसमें तिलक वर्मा को जब अर्शदीप ने बोल्ड कर स्टंप को तोड़ा था। वहीं इस ट्वीट का भी जवाब मुंबई ने कल पंजाब को हराने के बाद दिया और उन्होंने भी पुलिस डिपार्टमेंट को धन्यवाद देते हुए लिखा कि हमें यहा कुछ भी दाखिल नहीं करना हैं। हम बस एक गेम मोहाली में खेले और एक टीम हार गई। आप सबको सेवा करने के लिए इंपॉर्टेंट मैटर होंगे। आपकी सर्विस के लिए धन्यवाद। मुंबई ने इस ट्वीट में भी पंजाब को पीछे छोड़ दिया।

तो अब इस सोशल मीडिया के दौर में मैदान पर मुकाबला देखना और भी ज्यादा मजेदार हो चुका है क्योंकि ये कोल्ड वॉर की तरह दिख रहा है, जहां सभी देश के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ मिलकर एक साथ खेलते है और ट्वीटर के जरिए एक दूसरे पर तंज कसते हैं।