Commonwealth Games 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू ने भारोत्तोलक संकेत सरगर और गुरुराज पुजारी को दी बधाई - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Commonwealth Games 2022 : राष्ट्रपति मुर्मू ने भारोत्तोलक संकेत सरगर और गुरुराज पुजारी को दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलक संकेत सरगर और गुरुराजा पुजारी को क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलक संकेत सरगर और गुरुराजा पुजारी को क्रमश: रजत और कांस्य पदक जीतने के लिए बधाई दी।
इक्कीस साल के सरगर ने पुरूषों के 55 किलो वर्ग में रजत पदक जीता ।
मुर्मू ने ट्वीट किया ,‘‘ संकेत सरगर को राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर बधाई । आपके अथक परिश्रम से आपको सफलता मिली और देश का नाम रोशन हुआ । पदक तालिका में भारत का खाता खुला । मेरी शुभकामनायें ।’’
गोल्ड कोस्ट 2018 खेलों के रजत पदक विजेता गुरुराजा ने पुरुष 61 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीता।
मुर्मू ने ट्वीट करके कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने के लिए पी गुरुराजा को बधाई। आपने राष्ट्रमंडल खेलों में एक बार फिर भारत को गौरवांवित किया। इस तरह की और प्रेरक उपलब्धियों के लिए आपको शुभकामनायें।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।