भारतीय टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ को भी चढ़ा प्यार का बुखार? टीवी शो उड़ान की इस एक्ट्रेस के हो गए दीवाने - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

भारतीय टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ को भी चढ़ा प्यार का बुखार? टीवी शो उड़ान की इस एक्ट्रेस के हो गए दीवाने

इंडियन टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ पिछले कुछ वक्त से मैदान की खबरों को लेकर नहीं बल्कि अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

इंडियन टीम के ओपनर पृथ्वी शॉ पिछले कुछ वक्त से मैदान की खबरों को लेकर नहीं बल्कि अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पृथ्वी अभी आईपीएल के 13वें सीजन को खेलने के लिए यूएई में हैं। पृथ्वी शॉ दिल्ली कैपिटल्स की टीम के ओपनर भी हैं। वैसे आईपीएल शुरू होने से पहले ही पृथ्वी जमकर चौके-छक्के लगा रहे है,मगर क्रिकेट के मैदान पर नहीं बल्कि प्यार की पिच पर। जी हां अब पृथ्वी भी टीम इंडिया के उन खिलाडिय़ों में शामिल हो गए हैं,जिनकी डेटिंग की खबरें सोशल मीडिया पर जमकर छाई रहती है। 
1599739524 19
पृथ्वी को इस एक्ट्रेस से हुआ प्यार 
खबर है कि पृथ्वी शॉ इन दिनों टीवी अभिनेत्री प्राची सिंह को डेट कर रहे हैं। वैसे सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है पृथ्वी और प्राची दोनों अच्छे दोस्त हैं। दरअसल पृथ्वी के हर एक इंस्टाग्राम पोस्ट पर प्राची जरूर कमेंट करती हैं। 
1599739819 21
वहीं पृथ्वी भी प्राची को रिप्लाई करते हैं। बता दें कि प्राची एक्ट्रेस और डांसर दोनों है। अभिनेत्री कलर्स टीवी के मशहूर शो उड़ान में काम कर चुकी हैं। वैसे प्राची अपने बेली डांसिंग के लिए बहुत मशहूर हैं। 
1599739678 20
पृथ्वी शो के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो भारतीय ओपनर वेस्टइंडीज के खिलाफ 2018 में अपने पहले ही टेस्ट में शतक जड़ने के  उसी साल ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्हें चोट लग गई और फिर उन्हें टीम के बाहर कर दिया गया। 
1599739886 22
फिर प्रतिबंधित दवाईयों के सेवन की वजह से उन पर बीसीसीआई ने प्रतिबंध लगा दिया। वहीं पृथ्वी शॉ ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने वापसी की,मगर वो इसमें बड़ी पारी नहीं खेल पाए। पृथ्वी शॉ के करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 4 टेस्ट मैच खेले हैं। 
1599739925 23
इस दौरान पृथ्वी ने 7 पारियों में 55.8 की औसत से 335 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक भी लगाया। वनडे में पृथ्वी शॉ का कुछ खास प्रदर्शन रहा है। वहीं आईपीएल में इस ओपनर ने 25 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 25 पारियों में 598 रन बनाए हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।