Rohit Sharma ने हासिल किया नया कीर्तिमान, 11 हजारी क्लब में  हुए शामिल - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

Rohit Sharma ने हासिल किया नया कीर्तिमान, 11 हजारी क्लब में  हुए शामिल

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया हैं। वो अब टी20 क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। कल 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत दिलाया।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान हासिल किया हैं। वो अब टी20 क्रिकेट में 11000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए। कल 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेल रही मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने एक बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत दिलाया। वहीं रोहित शर्मा के बेहतरीन पारी के बदौलत वो एक और कीर्तिमान हासिल किए हैं।
1684749444 1
दरअसल कल के मुकाबले में जब सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई को 201 रन का टारगेट दिया तब रोहित बल्लेबाजी करने आए और 37 गेंदों पर 56 रन की शानदार पारी खेली। वहीं इस पारी के बदौलत उन्होंने टी20 क्रिकेट में 11 बजार रन तो पूरे किए ही, साथ ही साथ अपनी टीम मुंबई के लिए भी 5000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने कुल मिला कर अब तक मुंबई के लिए 5022 रन बना चुके हैं और टी20 में कुल 11016 रन पूरे कर लिए हैं। हालांकि अभी उनकी टीम टूर्नामेंट में जिंदा हैं, तो अभी और भी उनके रन बढ़ेंगे।
1684749454 2
वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा 11000 रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के दूसरे बल्लेबाज हैं। रोहित से आगे भारत के विराट कोहली है, जिन्होंने अब तक कुल 373 मुकाबले खेलकर 11864 रन बनाए हैं। वहीं पहले स्थान पर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल हैं, जिन्होंने 463 टी20 मुकाबले में 14562 रन बनाए हैं। वहीं दूसरे पर शोएब मलिक और तीसरे पर किरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने क्रमश 12528 और 12175 रन बनाए हैं। वहीं चौथे पर विराट हैं तो वहीं पांचवे पर डेविड वार्नर और एरोन फिंच हैं। 
1684749465 3
वहीं कल के मुकाबले की बात करें तो मुंबई इंडियंस 8 विकेट से जीत हासिल कर चुका था, मगर प्लेऑफ के लिए तब क्वालीफाई किया जब उसके अलग मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने बेंगलुरु को हरा दिया। तो प्लेऑफ में तो 4 टीम पक्की हो चुकी है, मगर कौन सी टीम फाइनल जीतेगी, उस पर पूरे देश की निगाहें टिकी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × three =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।