विश्व कप 2019 से बाहर होने के बाद भारतीय टीम के साथ-साथ करोड़ाें फैन्स निराश और दुखी हो गए हैं। इसी बीच भारतीय टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर हर जगह बात की जा रही है। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद से ही धोनी के संन्यास की खबरें और भी बढ़ गई हैं।

ऐसे कायस लगाए जा रहे हैं कि वनडे कैरियर का यह धोनी का अंतिम मैच था। साथ ही यह भी कह रहे हैं कि अब धाेनी वनडे के कपड़ाें में नहीं दिखाई देंगे। इतना ही नहीं लोगों ने यह भी कह दिया है कि शादय धोनी को हम आखिरी बार आउट होते हुए देख रहे हैं। वहीं कुछ दिन पहले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि विश्व कप 2019 में भारतीय टीम का आखिरी मैच ही धोनी के कैरियर का अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है।
इन्हीं बातों के बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने भी धोनी के संन्यास पर बात करते हुए कहा है कि वह उनका निजी फैसला है। भारतीय क्रिकेट की बहुत धोनी ने सेवा की है। ऐसे में धोनी को ही संन्यास का फैसला लेने का पूरा हक है।

सचिन तेंदुलकर ने एक वेब पोर्टल से बात करते हुए कहा, यह उनका अपना फैसला होगा। सभी लोगों को उन्हें हक देना चाहिए और इसका स्वागत करना चाहिए। उनके बारे में अटकलें लगाने की जगह भारतीय क्रिकेट के लिए उन्होंने जो किया है उसका सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने जो इतना कुछ किया है इसके बाद यह फैसला उनकाे ही लेना चाहिए।
बहुत कम लोगों को धोनी जैसा कैरियर मिलता है
इसके साथ ही सचिन तेंदुलकर ने धोनी के खेल की तारीफ करते हुए कहा है कि ऐसे कम लोग होते हैं जिनका कैरियर उनके जितना कामयाब होता है। विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच में जब धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ जब तक मैदान पर थे तब तक सारे भारतीय फैन्स को जीतने की उम्मीद नजर आ रही थी।

सचिन तेेंदुलकर ने आगे बात करते हुए कहा, कितने लोगों का कैरियर ऐसा होता है? उनका कैरियर स्पेशल रहा है। लोगों का उनकाे जो समर्थन और भरोसा है वह उनके योगदान को दिखाता है। लोगों को अभी भी उनमें यकी है कि वह जाकर मैच जिताएंगे। जब तक वह आउट नहीं हुए थे तब वह खेल खत्म नहीं हुआ था।
ये बयान आया बीसीसीआई की तरफ से

धोनी के संन्यास पर बीसीसीआई प्रशासक समिति की सदस्य डायना एडुल्जी ने बात करते हुए कहा कि संन्यास पर धोनी का निजी फैसला होगा। यह फैसला वहीं ले सकते हैं और केवल शरीर ही इस बारे में बता सकता है। उन्होंने आगे कहा है कि मुझे लगता है अभी उनमें में बहुत क्रिकेट बचा है। उनके मार्गदर्शन की टीम के युवा सदस्यों को जरूरत है।
लता मंगेशकर ने कहा धोनी न लें संन्यास

बॉलीवुड की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने भी धोनी के संन्यास पर बात करते हुए उनसे अपली की वह अभी संन्यास ना लें। लता ने ट्वीट करते हुए कहा, नमस्कार एमएस धोनी जी, आज कल मैं सुन रही हूं कि आप रिटायर होना चाहते हैं। कृपया ऐसा मत सोचिए। देश को आपके खेल की जरूर है और यह मेरी भी रिक्वेस्ट है कि रिटायरमेंट का ख्याल अपने मन में ना लाएं।
धोनी की तारीफ की ब्रावो ने भी

डीजे ब्रावो चेन्नई सुपर किंग्स में काफी लंबे समय से धोनी के साथ खेल रहे हैं और उन्होंने भी उनकी तारीफ करते हुए लिखा, पता नहीं क्यों कुछ मीडिया के लोग और पूर्व खिलाड़ी हर बार महेंद्र सिंह धोनी की खेल पर सवाल उठाते हैं। लोग क्याें दुनिया के सबसे महान खिलाड़ियों में से धोनी के खेल का सिर्फ लुत्फ नहीं उठा सकते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि हम उस जनरेशन में हैं जहां हम उन्हें खेलते दखे पा रहे हैं।