रायपुर में बढ़चढ़ कर दिखा Virat Kohli का क्रेज, पूरे दीवार पर तिरंगे के साथ बनाया पोस्टर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

रायपुर में बढ़चढ़ कर दिखा Virat Kohli का क्रेज, पूरे दीवार पर तिरंगे के साथ बनाया पोस्टर

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला जीतकर अब दूसरे मैच के लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं जहां लोगों ने भारतीय टीम का तहे दिल से स्वागत किया। वहीं अब भारतीय टीम की पैनी नजर सीरीज को कब्जा करने पर होगी। वहीं भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का खुमार स्थानीय क्रिकेट फैंस पर जबरदस्त तरीके से दिखा।

भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला मुकाबला जीतकर अब दूसरे मैच के लिए रायपुर पहुंच चुकी हैं जहां लोगों ने भारतीय टीम का तहे दिल से स्वागत किया। वहीं अब भारतीय टीम की पैनी नजर सीरीज को कब्जा करने पर होगी। वहीं भारत के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का खुमार स्थानीय क्रिकेट फैंस पर जबरदस्त तरीके से दिखा। विराट कोहली 2022 के अंत से ही अपने पूराने फॉर्म में वापस आते दिखे। उन्होंने बीते एशिया कप में ही टी20 फॉर्मेट का अपना पहला शतक ठोक कर यह बता दिया कि वो लय पकड़ चुके हैं।
1674212550 2
दरअसल विराट कोहली 3 साल से उस तरह का खेल नहीं दिखा पा रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें रम मशीन कहा जाता हैं। 2019 से पहले उन्होंने लगातार रन बनाए और अकेले दम पर कई मुकाबले भारत की झोली में भर दी। वहीं 2022 के दिसंबर में जब भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा की थी, तब विराट कोहली ने वहां तीन मैचों की सीरीज के अंतिम मुकाबले में शतक लगाया था, जिसमें ईशान किशन ने दोहरा शतक लगाया था। वहीं 2023 के शुरुआत से ही विराट कोहली लगातार 2 शतक लगा चुके हैं, जिस वजह से अब क्यास लगाए जा रहे है कि वो इस बार साल के अंत में होने वाले वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से भारत को विश्व कप की ट्रॉफी दिलाएंगे। हालांकि यह राह ना तो विराट के लिए नाही पूरी भारतीय टीम के लिए आसान होने वाला हैं। वहीं वर्तमान में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों का सीरीज खेल रही है, जिसका दूसरा मुकाबला खेलने के लिए भारतीय टीम रायपुर पहुंच चुकी हैं।
1674212561 3
रायपुर में विराट कोहली का बढ़चढ़ कर क्रेज दिखा। वहां के एक दीवार पर इस महान खिलाड़ी का लोगों ने तिरंगे के साथ पिक्चर बना दिया। वहीं इस पिक्चर में विराट कोहली अपने शतक को लगाने के बाद खुशी का इजहार करते हैं, उसे दर्शाया गया हैं। सोशल मीडिया पर यह विराट कोहली का पिक्चर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम का यह खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हाल ही में विराट ने वनडे करियर का अपना 46वां शतक श्रीलंका के खिलाफ पूरा किया हैं।
1674212571 1
लोग कयास लगा रहे है कि वो जल्द ही सचिन तेंदुलकर के बनाए हुए 49 शतक के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे और दुनिया के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे जोकि वनडे क्रिकेट में 50 शतक लगाएंगे। वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम कल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेलने पह होगी, जहां भारत हर हाल में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।