गुजरात टाइटंस के इनफॉर्म बल्लेबाज ओपनर शुभमन गिल इन दिनों अपने करियर के टॉप फॉर्म पर हैं। उन्होंने पिछले 4 में से 3 मुकाबलों में शतक लगा दिया हैं। वहीं कल प्लेऑफ में उनका शतक इस सीजन का सबसे जबरदस्त शतक था। उन्होंने कल 60 गेंदों पर 10 छक्के की मदद से 124 रन की पारी खेली। वहीं अपने इस शतक के बदौलत गिल ने ना सिर्फ अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया बल्कि रिकॉर्डस की भी झड़ी लगा दी।

सबसे पहले आपको बता दें कि शुभमन गिल आईपीएल इतिहास के प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी है। वो महज 23 साल 260 दिन की उम्र में यह शतकीय पारी खेली। वहीं वो प्लेऑफ में शतक लगाने वाले सातवें खिलाड़ी हैं। वहीं उन्होंने प्लेऑफ में सबसे तेज शतक लगाने वाली सूची में भी ऋद्धिमान साहा और रजत पाटीदार की बराबरी कर ली हैं। साहा ने 2014 के फाइनल में और पाटीदार पिछले सीजन के एलिमिनेटर मुकाबले में 49 गेंदों पर शतक जड़ा था। कल गिल ने भी इतने ही गेंदों पर अपना शतक पूरा किया।

वहीं किसी एक सीजन में गिल के नाम सबसे ज्यादा शतक लगाने का भी रिकॉर्ड दर्ज हो चुके हैं। वो इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच चुके हैं। गिल से पहले विराट कोहली 2016 में और राजस्थान की तरफ से खेलने वाले जोस बटलर 2022 में 4-4 शतक एक सीजन में लगाए थे। हालांकि गिल ने इस सीजन में तीन शतक लगातार कई धुरंधर बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया हैं। इस लिस्ट में विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, हाशिम अमला, शेन वॉटसन, शिखर धवन और केएल राहुल शामिल हैं, जिन्होंने किसी एक सीजन में 2-2 शतक लगा रखे हैं। हालांकि इस सीजन में विराट कोहली ने भी 2 शतक बैक टू बैक लगाए थे। इसके बाद शुभमन गिल ने कल अपने शतक के बदौलत एक आईपीएल सीजन में 800 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वो चौथे बल्लेबाज हैं, जो कि इस कीर्तिमान को हासिल किया हैं। गिल से पहले 2016 में विराट कोहली ने अपने 4 शतक के दम पर कुल 973 रन बनाए थे। उसके बाद पिछले साल के आईपीएल में जोस बटलर ने 863 रन बनाए थे। वहीं 2016 में डेविड वार्नर भी 848 रन बनाए थे, जोकि इस लिस्ट में अब चौथे स्थान पर खिसक गए हैं। गिल अभी तक 851 रन बना लिए हैं और उम्मीद है कि फाइनल में 13 रन बनाकर जोस बटलर को हटाकर दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज करवा लेंगे।

तो गिल के इस फॉर्म को देखकर ऐसा लग रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात एकतरफा तरीके से हरा देगी, जैसे मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में हराई हैं। वहीं सीएसके को अगर पांचवी बार ट्रॉफी उठानी है तो गिल के तूफान को हर हाल में रोकना होगा, चाहे इसके लिए धोनी को अलग से स्ट्रेटजी क्यों ना बनानी पड़े।