भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी को एक बार फिर से निशाने पर लिया है। भारतीय टीम के खिलाड़ी अंबाती रायडू ने हाल ही में संन्यास ले लिया है। इसी बीच योगराज सिंह ने अंबाती रायडू को वापस लेने की बात कही है।

योगराज सिंह ने धोनी पर निशाना साधते हुए कहा है कि, धोनी जैसे लोग क्रिकेट खेल में हमेशा नहीं रहते हैं, गंदगी हमेशा नहीं रहती है। पिछले हफ्ते मध्य कम्र के बल्लेबाज अंबाती रायडू ने क्रिकेट केसारे प्रारूपों से संन्यास ले चुके हैं।

विश्व कप में रायडू को नहीं शामिल किया गया था। विश्व कप के लिए रायडु को रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया गया था लेकिन शिखर धवन और विजय शंकर के चोटिल होने के बाद उन्हें विश्व कप में नहीं लिया गया। रायडू के साथ ही ऋषभ पंत और मंयक अग्रावाल जो रिजर्व खिलाड़ियों की सूची में नहीं थे उन्हें इंग्लैंड बुलाया गया।

योगराज सिंह ने धोनी पर साधा निशाना
खबरों की मानें तो योगराज ने कहा है कि, रायडू, मेरे बेटे आपने जल्दी में फैसला लिया है। संन्यास से वापस आओ और उन्हें बताओ की आप क्या हो। योगराज ने धोनी के बारे में बात करते हुए कहा, धोनी के बारे में योगराज ने कहा, धोनी जैसे लोग हमेशा नहीं रहेंगे, गंदगी हमेशा नहीं रहती है।

योगराज सिंह ने पहली बार महेंद्र सिंह धोनी का निशाना नहीं बनाया है। योगराज ने कई बार महेंद्र सिंह धोनी को युवराज सिंह के टीम में ना होने की वजह बताई थी। मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच में पहला सेमीफाइनल मैच पूरा नहीं हो पाया था।

दोनों टीमों के बीच यह मैच बारिश की वजह से नहीं हो पाया था। मंगलवार की वर्तमान स्थिति में आज मैच खेला जा रहा है। न्यूूजीलैंड का खेल 46.1 ओवर में 211 रन पर खत्म हुआ था। लेकिन आज भी बारिश का खतरा मैच पर बना हुआ है।