लखीमपुर में मगरमच्छी आंसू बहा रहे थे भाई-बहन, क्या छत्तीसगढ़ ले जाएंगे मुंगेरी लाल के हसीन सपनों का रथ : BJP - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लखीमपुर में मगरमच्छी आंसू बहा रहे थे भाई-बहन, क्या छत्तीसगढ़ ले जाएंगे मुंगेरी लाल के हसीन सपनों का रथ : BJP

लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के जसपुर में शुक्रवार को घटी घटना पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अब देखना होगा कि क्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हवाईअड्डे पर धरना देते हैं या नहीं और भाई-बहन (राहुल एवं प्रियंका) अब जशपुर की घटना पर क्या करते हैं।

लखीमपुर खीरी प्रकरण के बाद कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के जसपुर में शुक्रवार को घटी घटना पर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को कहा कि अब देखना होगा कि क्या छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री हवाईअड्डे पर धरना देते हैं या नहीं और भाई-बहन (राहुल एवं प्रियंका) अब जशपुर की घटना पर क्या करते हैं।
मैं देखना चाहता हूं कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने लेकर जो एक रथ निकला है, वह छत्तीसगढ़ जाता है या नहीं
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा 17 अन्य घायल हो गए। ये सभी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने जा रहे थे। पुलिस ने कार सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। यहां जीटी रोड से एयरपोर्ट तक के लिए चार लेन के ऊपरगामी सेतु के शिलान्यास कार्यक्रम में आए सिंह ने कहा कि बहुत से लोग राजनीति करने के लिए लखीमपुर खीरी पहुंचे थे। उन्होंने कहा, “मैं देखना चाहता हूं कि मुंगेरी लाल के हसीन सपने लेकर जो एक रथ निकला है, वह रथ छत्तीसगढ़ जाता है या नहीं।”
लखीमपुर आकर मगरमच्छी आंसू बहा रहे थे, उन्हें छत्तीगढ़ भी जाना चाहिए
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जसपुर की घटना पर कहा कि यह एक दुखद घटना है तथा राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई नेता लखीमपुर आकर मगरमच्छी आंसू बहा रहे थे, उन्हें छत्तीगढ़ भी जाना चाहिए।कालिंदीपुरम में चार लेने के फ्लाईओवर और आरओबी का शिलान्यास करने के बाद मौर्य ने बताया कि इन दोनों परियोजनाओं पर 282 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी और इन पुलों के बनने से शहर से हवाईअड्डा जाने वाले लोगों को यातायात जाम की समस्या से निजात मिलेगी और शहर पश्चिमी की जनता को बहुत राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।