मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही उत्तर प्रदेश की सियासत के एक युग का अंत हो गया। 82 वर्षीय नेता ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार को अंतिम सांस ली। नेता जी के नाम से पहचान बनाने वाले मुलायम की सियासी जिंदगी के अलावा निजी जिंदगी भी काफी चर्चित रही है। उन्होंने दो शादियां की थी। उनकी पहली पत्नी मालती देवी और दूसरी पत्नी साधना गुप्ता थीं।
मुलायम की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता लगभग तीन महीने पहले दुनिया को अलविदा कह चुकी थीं, वहीं पहली पत्नी मालती देवी का साल 2003 में निधन हो गया था। अखिलेश यादव मालती देवी के ही बेटे हैं। वहीं प्रतीक यादव साधना गुप्ता के बेटे हैं।साधना गुप्ता से संबंधो को लेकर अखिलेश यादव की अक्सर अपने पिता से ठनी रहती थी।
शादीशुदा होते हुए भी कैसे साधना के करीब आए नेता जी
उत्तर प्रदेश के इटावा के बिधुना तहसील की रहने वाली साधना गुप्ता की शादी साल 1986 में फर्रुखाबाद के चंद्रप्रकाश गुप्ता से शादी हुई थी। शादी के बाद साधना ने बेटे प्रतीक जो जन्म दिया था। बेटे के जन्म के दो साल बाद साधना और चंद्रप्रकाश का तलाक हो गया। साधना गुप्ता समाजवादी पार्टी की एक आम कार्यकर्ता थीं।
नेताजी की दूसरी पत्नी भी थीं पर्दे के पीछे की बड़ी नेता, निधन के बाद टूट गए थे मुलायम सिंह
ये पल बना साधना और मुलायम की नजदीकी का कारण?
अखिलेश यादव की बायोग्राफी ‘बदलाव की लहर’ में मुलायम सिंह और साधना के रिश्ते का जिक्र है। इस किताब के मुताबिक, मुलायम की मां मूर्ती देवी अक्सर बीमार रहती थीं। तब साधना गुप्ता मूर्ति देवी की देखभाल करती थीं। किताब के अनुसार एक बार इलाज के दौरान एक नर्स मूर्ति देवी को गलत इंजेक्शन लगाने जा रही थी। उस समय वहां मौजूद साधना ने नर्स को रोक दिया। मुलायम सिंह यादव को ये बात पता चली तो वह साधना से काफी प्रभावित हुए। यही से दोनों के रिश्ते की शुरुआत हुई थी।
मालती के निधन के बाद साधना को मिला पत्नी का दर्ज
तलाक के बाद साधना सपा के तत्कालीन सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संपर्क में आई थीं। दरअसल, साधना भी सपा की कार्यकर्ती थीं। साल 2003 में अखिलेश की मां और मुलायम की पहली पत्नी मालती देवी के निधन के बाद ही नेता जी ने सार्वजनिक तौर पर साधना को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था।
दूसरी पत्नी के चलते बेटे-पिता के बीच नाराजगी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साधना गुप्ता के कारण अखिलेश यादव अपने पिता से काफी नाराज भी हुए थे। इतना ही नहीं उनके अपनी सौतेली मां और भाई से आज भी अच्छे संबंध नहीं हैं। पिता के इस रिश्ते का ही परिणाम था कि एक्झिलेश कभी भी अपने पिता के इस दूसरे परिवार के साथ सार्वजनिक तौर नजर नहीं आए।