लखीमपुर खीरी जाने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भर चुकी है। राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी लखीमपुर पहुंच रहे है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर राहुल गांधी को लखीमपुर जाने के लिए रोके जाने के तैयारी थी। उनको वहां पहुंचने पर सीआईएसएफ (CISF)ने रोका लेकिन बाद में एयरपोर्ट अर्थारिटी के अधिकारियों को बोर्डिंग पास दिखाने और विरोध जताने के बाद राहुल को फ्लाइट लेने के लिए जाने दिया गया। इसके बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष समेत अन्य नेताओं के साथ फ्लाइट तक गए और लखनऊ की फ्लाइट ली।

लखनऊ रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा, प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश में जाने से रोके जाने की पृष्ठभूमि में दावा किया कि भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब तानाशाही है।
सरकार राहुल गांधी समेत पांच नेताओं को लखीमपुर जाने की दी अनुमति
उत्तर प्रदेश सरकार ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी।सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा समेत कांग्रेस के पांच नेताओं को लखीमपुर खीरी जाने की अनुमति दे दी गई है।
भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब तानाशाही है।
बुधवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा, प्रियंका गांधी वाद्रा को हिरासत में लिए जाने और पार्टी के कुछ अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश में जाने से रोके जाने की पृष्ठभूमि में दावा किया कि भारत में लोकतंत्र हुआ करता था, लेकिन अब तानाशाही है।

राहुल ने लगाया आरोप- UP में अपराधियों को खुले घूमने की आजादी है
उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को खुले घूमने की आजादी है, जबकि पीड़ितों को जेल में डाल दिया जाता है।राहुल गांधी ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी जाकर पीड़ित परिवारों से मिलने का प्रयास करेंगे।
